{"_id":"5b857eff42c7924661545109","slug":"motor-vehicle-will-not-run-in-chandni-chowk-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदनी चौक में नहीं चलेंगे मोटर वाहन, सुबह 9 से रात 9 बजे तक रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनी चौक में नहीं चलेंगे मोटर वाहन, सुबह 9 से रात 9 बजे तक रहेगा प्रतिबंध
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Chandni Chowk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक में मोटर वाहन से जाने की इच्छा पूरी नहीं हो सकेगी। चांदनी चौक दिल्ली में पहली ऐसी जगह बनने वाला है, जहां सिर्फ पैदल, रिक्शा और ई-रिक्शा से ही जाया जा सकेगा। इस इलाके में सुबह 9 से रात 9 बजे तक मोटर वाहनों को चलने की इजाजत नहीं होगी। यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर (प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग) सेंटर (यूटीपैक) ने चांदनी चौक की सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई यूटीपैक की 56वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद चांदनी चौक रोड पर (लाल किले से फतेहपुरी मस्जिद तक) सुबह 9 से रात बजे तक गैर मोटर वाहनों के साथ पैदल को ही जाने की अनुमति होगी। आपात स्थिति में एंबुलेंस व दमकल वाहन जा सकेंगे।
विज्ञापन
सड़क पर फुटपाथ की तरफ साढ़े पांच मीटर की लेन रिक्शा के लिए छोड़ी जाएगी। डिवाइडर को चौड़ा किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सेंट्रल वर्ज के दोनों तरफ कैरेज-वे को 2 मीटर से 3.5 व 5.5 मीटर बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों तरफ फुटपाथ की चौड़ाई 5.75 मीटर से 12.75 मीटर होगी। हालांकि यह फैसला कब से लागू होगा, इसकी जानकारी दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नहीं दी है। अदालत के एक निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। चांदनी चौक इलाके को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए यह नया तरीका निकाला गया है।