फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mothers day najma teach orphan girls in matia mahal delhi

मदर्स डेः मां और बाजी बनकर बच्चियों की परवरिश कर रहीं नजमा

Sun, 12 May 2019 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 May 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
mothers day najma teach orphan girls in matia mahal delhi
नजमा - फोटो : अमर उजाला

कोई मुझे बाजी कहती है तो कोई अम्मी जान, ये लड़कियां मेरे लिए मेरे अपने बच्चों से भी ज्यादा कीमती हैं। ये कहना है अनाथालय ‘बच्चियों का घर’ में रहने वाली अनाथ लड़कियों की परवरिश करने में लगीं नजमा बेगम का। नजमा बेगम तीन साल से जामा मस्जिद के मटिया महल स्थित अनाथालय में बच्चियों की परवरिश करने में लगी हैं।

विज्ञापन


नजमा बताती हैं कि अलग-अलग परिस्थितियों से जूझते हुए बच्चे अनाथालयों तक पहुंचते हैं। कुछ बच्चे इतने छोटे होते हैं कि उन्हें मां का मतलब तक नहीं पता होता है तो किसी-किसी ने इसके मतलब को जानने की शुरुआत ही की होती है और तभी वे उससे बिछड़ जाती हैं। 
विज्ञापन


नजमा कहती हैं कि परिस्थिति कैसी भी हों, लेकिन मां की जगह कोई दूसरा व्यक्ति कभी नहीं ले सकता है। मैं बस ये कोशिश करती हूं कि ये बच्चियां अपना दर्द मुझसे बांट पाएं और मां न होने की अपनी तकलीफ को हल्का कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजमा का कहना है कि उन्होंने मनोविज्ञान की पढ़ाई की है और वे इस विषय की अध्यापिका भी रही हैं। इसी के चलते उन्हें बच्चियों की भावनाएं समझने में मदद मिल जाती है।

आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश

नजमा का कहना है कि बच्चियों को पढ़ाने के लिए पास के स्कूल में भेजा जाता है और उनकी शिक्षा पर पूरा ध्यान रखा जाता है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। 


उन्होंने बताया कि बच्चियों को एक गैर-सरकारी संगठन की मदद से होम ट्यूशन दी जाती है। हालांकि नजमा ये भी बताती हैं कि बच्चियों पर थोड़ी पाबंदी भी रखी जाती है ताकि बुरी संगत में न पड़ें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed