फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother was selling her daughter in one lakh daughter shouted to save her in ghaziabad 

एक लाख में अपनी ही बेटी को बेच रही थी मां, लड़की ने छत पर चढ़कर मचाया शोर

Sat, 03 Jun 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 03 Jun 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
mother was selling her daughter in one lakh daughter shouted to save her in ghaziabad 

गाजियाबाद के मुरादनगर की एक कालोनी में बृहस्पतिवार रात मां द्वारा अपनी नाबालिग बेटी का एक लाख रुपये में सौदा किए जाने का मामला सामने आया। खुद को बेचने की भनक लगते ही बेटी ने छत पर चढ़कर शोर मचा दिया।

विज्ञापन


मामले का पता चलते ही कालोनी के लोगों ने हंगामा कर पुलिस बुला ली। पुलिस मां-बेटी को रात में ही  थाने ले गई, लेकिन अब वह मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला नगर की एक कालोनी में किराये के मकान में अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला अपनी बेटी का एक लाख रुपये में सौदा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी के लोगों ने हंगामा कर बुला ली पुलिस

mother was selling her daughter in one lakh daughter shouted to save her in ghaziabad 
यूपी पुलिस

इसकी भनक लगते ही किशोरी ने छत पर चढ़कर शोर मचा दिया कि मेरी मां हरियाणा के एक युवक को एक लाख रुपये में मुझे बेच रही है। किशोरी का चिल्लाना सुनकर लोगों ने मकान को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी और महिला को थाने ले आई। पुलिस सूत्रों की माने तो महिला अपने पति का नाम तक नहीं बता पा रही थी। दूसरी ओर, एसओ रनवीर सिंह यादव ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed