फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother in law made pressure of making physical relation with other

सास ने बनाया किसी और से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

Wed, 08 Apr 2015 02:26 AM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mother in law made pressure of making physical relation with other

नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके में 25 वर्षीय विवाहिता ने पति और सास के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। महिला ने कहा है कि पति शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। ऐसे में उसकी सास अपने भांजे से जबरन संबंध बनाने का दबाव बना रही है।

विज्ञापन


ऐसा न करने पर उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई। यही नहीं उसके पति ने महिला की एक फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है, अब वह उस पर महिला की अश्लील फोटो डालने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला अपराध शाखा में की थी। छानबीन के बाद मयूर विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सरला (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मयूर विहार इलाके में रहती है। जून 2014 में घर वालों की मर्जी से उसकी शादी शकरपुर निवासी समीर (बदला हुआ) से हुई। हनीमून के दौरान ही समीर ने सरला को अपनी शारीरिक कमजोरी के बारे में बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदनामी के डर से भांजे से संबंध बनाने का बनाया दबाव

Mother in law made pressure of making physical relation with other

सरला ने जब यह बात वापस आकर अपनी सास को बताई तो उसकी सास ने उसे धमकाते हुए चुप रहने के लिए कहा। सरला का आरोप है कि उन्होंने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। सरला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ लगातार मारपीट की जाने लगी।

सरला के मुताबिक समाज में बदनामी न हो इसके डर से उसकी सास ने अपने भांजे के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। मना करने पर उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया जाने लगा। समीर ने उसे दहेज के अलावा अन्य मांगों को मनवाने के लिए उसकी फेसबुक आईडी बना ली।

वह उस पर सरला के अश्लील फोटो डालने की धमकी देने लगा। मजबूरन पीड़िता ने महिला अपराध शाखा में इसकी शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed