फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother dairy will sell milk with vitamin a and d in delhi

दूध में विटामिन ए और डी मिलाकर देगी मदर डेयरी, 25 पैसे ज्यादा होगी कीमत

Tue, 18 Oct 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
mother dairy will sell milk with vitamin a and d in delhi

सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी एनसीआर में केवल विटामिन ए और डी युक्त दूध ही बेचेगी। मदर डेयरी के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मदर डेयरी दिल्ली और एनसीआर में रोजाना टोकन और पॉलीपैक मिलाकर करीब 30 लाख लीटर दूध बेचती है।

विज्ञापन


इसके 800 दूध के बूथ और 400 सफल स्टोर हैं। इस क्षेत्र में कुपोषण को देखते हुए विटामिन युक्त दूध बेचने का हमारा यह प्रयास होगा।

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक एस नागराजन ने कहा कि टोकन वाले दूध में पहले से ही विटामिन ए मिलाकर बेचते हैं। अब हमने फैसला किया है कि टोकन और पॉलीपैक दोनों तरह के दूध में विटामिन ए और डी मिलाकर बेचा जाएगा।

विज्ञापन

25 पैसे ज्यादा होगी ‌कीमत

mother dairy will sell milk with vitamin a and d in delhi

उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक हम दिल्ली और एनसीआर में केवल विटामिन युक्त दूध ही बेचेंगे। नागराजन ने कहा कि कंपनी ने ऐसी पहल इसलिए की है क्योंकि दिल्ली एनसीआर की बड़ी आबादी में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी है।

विटामिन युक्त दूध की कीमत के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इससे 25 पैसे प्रति लीटर कीमत में वृद्धि होगी, जिसे कंपनी वसूलेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी दूध में विटामिन मिलाने के दौरान फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) के मानकों का पूरा ध्यान रखेगी।

मानकों के मुताबिक नमक में आयोडीन और आयरन, जबकि वनस्पति तेल और दूध में विटामिन ए और डी मिला कर उसका सुदृढ़ीकरण किया जा सकता है। गेहूं के आटे और चावल में आयरन, फोलिक एसिड, जिंक, विटामिन बी12, ए और कुछ शूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed