{"_id":"e262966923976d8fa973b3c6e6993284","slug":"mother-dairy-milk-check-failed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर डेयरी का दूध जांच में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर डेयरी का दूध जांच में फेल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले अमूल के दूध में मोदीनगर में डिटरजेंट मिला पाया गया था, अब मदर डेयरी के दूध के दोनों सैंपल सब स्टैंडर्ड मिले हैं।
विज्ञापन
कंपनी लोगों को फुल क्रीम दूध के नाम पर सपरेटा सप्लाई कर रही है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मदर डेयरी को नोटिस जारी कर दिया है। अब अभियोग दर्ज किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
फूड सेफ्टी अफसरों की टीम ने 10 दिसंबर 14 को भौपुरा स्थित मदर डेयरी के बूथ से सैंपल लिया था। कंपनी के अधिकृत बूथ से फुल क्रीम दूध का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था।
विज्ञापन
डीओ विनीत कुमार सिंह ने बताया कि राज्य परीक्षण लैब की रिपोर्ट में दूध का सैंपल फेल हो गया है। फुल क्रीम मिल्क में 6 फीसदी क्रीम होती है, जबकि मदर डेयरी के दूध में इसकी मात्रा एक फीसदी मिली है।
विज्ञापन
यह दूध सपेरटा (स्किम्ड मिल्क) के स्तर का पाया गया है। इससे सेहत को नुकसान नहीं है, लेकिन आर्थिक अपराध है। कंपनी उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है।
मदर डेयरी को नोटिस जारी कर दिया गया है। इसका अभियोग दर्ज कार्रवाई की जाएगी। मदर डेयरी के दूध के जिलेभर से सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। दूध की प्रत्येक स्तर पर गहन जांच कराई जाएगी।