फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother and son died after truck collides on Delhi Meerut Expressway in Ghaziabad

दर्दनाक: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक सवार मां-बेटे की मौत, आगे चल रहे ट्रक से मोटरसाइकिल टकराई

Fri, 18 Aug 2023 02:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Aug 2023 02:30 PM IST
सार

एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार मां-बेटे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बने रेस्ट एरिया में लगे हवाई जहाज को चलती बाइक से देख रहे थे। ऐसे में उनका ध्यान आगे चल रहे ट्रक की ओर नहीं गया।

विज्ञापन
Mother and son died after truck collides on Delhi Meerut Expressway in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मसूरी क्षेत्र के रेस्ट एरिया में हवाई जहाज में बने रेस्त्रां को देखने के दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार मां-बेटे आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहे विकास (23) पुत्र जयवीर सिंह और पीछे बैठीं उसकी मां मुकेश (47) पत्नी जयवीर सिंह की मौत हो हुई। मां-बेटे मुजफ्फरनगर की नई मंडी इलाके के लाल बाग गांधी कॉलोनी के रहने वाले थे।

विज्ञापन

एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार मां-बेटे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बने रेस्ट एरिया में लगे हवाई जहाज को चलती बाइक से देख रहे थे। ऐसे में उनका ध्यान आगे चल रहे ट्रक की ओर नहीं गया, जिससे ट्रक में उनकी टक्कर हो गई। उनका कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों का चलना प्रतिबंधित है। जांच में पता चला है कि बाइक चालक ने हेलमेट पहना था, जबकि उसके पीछे बैठी महिला ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed