{"_id":"5ba0338e867a557ff8302492","slug":"mother-and-son-die-due-to-electrocuted-in-sangam-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े सुखाने का तार ट्रांसफार्मर पर गिरा करंट से मां-बेटी की मौत, पिता झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े सुखाने का तार ट्रांसफार्मर पर गिरा करंट से मां-बेटी की मौत, पिता झुलसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Sep 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
demo pic
संगम विहार इलाके में करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। करंट लगने से पिता झुलस गया। पिता का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संगम विहार पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरेंद्र अपनी पत्नी राजपति (40), बेटा अमरजीत (21) और बेटी के साथ गली नंगर-चार, ई-ब्लॉक, संगम विहार में किराए पर रहता है। सुरेंद्र का मकान दूसरी मंजिल पर है। सुरेंद्र के घर में कपड़े सुखाने के लिए रस्सी की जगह तार बांधा हुआ था। शनिवार सुबह तार टूट कर नीचे लगे ट्रांसफार्मर पर जाकर गिर गया। इससे घर की रसोई की खिड़की में करंट आ गया। राजपति सुबह आठ बजे चाय बनाने रसोई में गई और खिड़की खोली तो उसे करंट लग गया। रसोई से धुआं उठता देख सुरेंद्र पत्नी को बचाने गया, तो उसे भी करंट लग गया। सुरेंद्र को बचाने बेटा अमरजीत गया तो उसे भी करंट लग गया। जब बेटी इनको बचाने गई तो तार में करंट खत्म हो गया था। इस कारण बेटी करंट लगने से बच गई।
विज्ञापन
बेटी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तीनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अमरजीत व राजपति की मौत हो गई। सुरेंद्र अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस बात की जांच की जा रही है कि किसकी तरफ से लापरवाही बरती गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर ऐसी जगह लगा हुआ है कि इससे हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन