{"_id":"6591a4f0ece40834fc0b09b7","slug":"mother-and-daughter-missing-in-suspicious-condition-in-faridabad-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: मां और बेटी संदिग्ध हालत में गायब, केस वापस नहीं लेने पर महिला के परिवार को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: मां और बेटी संदिग्ध हालत में गायब, केस वापस नहीं लेने पर महिला के परिवार को जान से मारने की दी धमकी
Sun, 31 Dec 2023 11:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:00 PM IST
सार
फरीदाबाद जिले में एक महिला व छोटी बेटी संदिग्ध हालत में गायब हो गईं। केस वापस लेने नहीं पर महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामले मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र हरि विहार की रहने वाली महिला व छोटी बेटी संदिग्ध हालत में गायब हो गईं। परिवार वालों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरि विहार निवासी मोहर सिंह ने बताया कि वह पत्नी व चार बच्चों के साथ रहते हैं। 30 दिसंबर की रात को तीन बजे उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी सीमा (32) व छोटी लड़की वंदना (4) घर पर नहीं थीं। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केस वापस नहीं लेने पर दी धमकी
केस वापस लेने नहीं पर महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-8 निवासी राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी छवि वशिष्ठ ने 22 दिसंबर को आरोपी मोहित शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करना, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। आरोपी उनके ऊपर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन