{"_id":"e172512a4ad697bc339445b178e4faa2","slug":"mother-and-child-surgical-block-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में बनेंगे 24 नए ऑपरेशन थियेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में बनेंगे 24 नए ऑपरेशन थियेटर
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Feb 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को एम्स में सर्जिकल और मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक का शिलान्यास किया। दोनों ब्लॉक में जल्द ही 600 नए बिस्तर जुड़ेंगे।
विज्ञापन
इसके निर्माण के बाद अस्पताल में बिस्तर की संख्या 2500 से अधिक हो जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में कुछ अन्य ब्लॉक और धर्मशाला का भी शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
400 बिस्तरों वाले मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक के निर्माण पर 200 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। 45000 वर्गमीटर की इस नौ मंजिला इमारत में 12 ऑपरेशन थियेटर के अलावा, इंटेसिव केयर यूनिट, डे केयर फैसिलिटी, सेमिनार हॉल सहित कई अन्य तरह की सुविधाएं होगी।
विज्ञापन
इमारत के निर्माण कार्य को दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 200 बिस्तरों वाले सर्जिकल ब्लॉक के निर्माण पर 55 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। 17000 वर्गमीटर के नौ मंजिला इमारत में 12 ऑपरेशन थियेटर, एक नेशनल इंडोस्कॉपी सेंटर, हाई डिपेंडेसी यूनिट और बिल्डिंग में अंग प्रत्यारोपण की भी सुविधा उपलब्ध होगी।
अप्रैल, 2015 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसी माह देश के छह एम्स का पूरी तरह से उद्घाटन किया जाएगा। दरअसल, इनमें अभी तक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और पीजी की पढ़ाई के अलावा ओपीडी सेवा ही चल रही थी।
अब सभी में सुपर स्पेशएलिटी सेवाएं शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में 30 वर्ष से अधिक उम्र और सभी उम्र की गर्भवती महिलाओं का मुधमेह जांच करने की योजना है। इस दौरान कार्यक्रम में एम्स निदेशक डॉक्टर एमसी मिश्रा, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. प्रोफेसर जगदीश प्रसाद, अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव सीके मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।