फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Most suffering from the heat in Delhi Mercury 47 across six states on high alert

गर्मी से हाल बेहाल: दिल्ली में पारा 47 के पार, छह राज्यों में अलर्ट जारी

Thu, 19 May 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Most suffering from the heat in Delhi Mercury 47 across six states on high alert
दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित समूचा उत्तर और पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और विदर्भ सहित के कई अन्य इलाकों में अगले कुछ दिनों तक जानलेवा गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली के पालम केंद्र में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे गर्म दिन था। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। दिन और शाम में धूल भरी आंधी चलेगी। उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण अगले तीन से चार दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर ही रहेगा। दिल्ली के रिज एरिया, आया नगर और नजफगढ़ में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पालम केंद्र पर पिछले साल में मई में भी तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंचा था जबकि 2013 में पारा 47.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम यूपी के लिए 19-20 मई को गंभीर लू का रेड अलर्ट और 22 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 20 मई को मैदानी इलाकों में कुछ जगह तापमान कुछ ज्यादा ही चढ़ेगा। पूर्वी यूपी में भी रविवार तक बिजली चमकने और हल्की बूंदाबांदी के संकेत के बावजूद लू जारी रहेगी। उधर, राजस्थान में अधिकतर जगहों पर इस सप्ताह तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। फलौदी में तापमान 50 डिग्री, चुरू में 49 डिग्री दर्ज किया गया।  मौसम विभाग ने देश के तमाम हिस्सों में भी पारा 45-46 डिग्री के बीच रहने की जानकारी दी है। इस बीच अमूमन ठंडे रहने वाले पहाड़ों में भी इन दिनों गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। पहाड़ों की रानी शिमला में पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। बुधवार को शिमला का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

27 तारीख के बाद मिल सकती है राहत 

Most suffering from the heat in Delhi Mercury 47 across six states on high alert
दिल्ली में गर्मी
मनाली, डलहौजी और धर्मशाला के तापमान में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को ऊना जिले में सर्वाधिक 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के सभी हिस्सों में भी दिन का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चला गया है। बुधवार को जम्मू का तापमान 42.8 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। 

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारा सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। श्रीनगर में भी दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक 31.0, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में छह डिग्री अधिक 26.1 और गुलमर्ग में एक डिग्री अधिक 18 डिग्री रिकार्ड किया गया।

अगले तीन दिनों तक आग उगलेगा सूरज
भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी यूपी और मध्य महाराष्ट्र में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। 

इन इलाकों में चिलचिलाती धूप के साथ बेहद गर्म हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए खासतौर पर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी भीषण गर्मी की आशंका है। मानसून के आने में भी छह दिन की देरी हो सकती है।    

मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के आखिर में 27 से 31 तारीख के बीच गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस बीच 17 से 27 मई के बीच पूरे उत्तर और पश्चिम भारत में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। हालांकि 23 मई और 26 मई को हल्की बारिश के साथ मामूली राहत के संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed