{"_id":"5f26e55dc619f865da3faeac","slug":"mortal-remains-of-senior-leader-and-mp-amar-singh-brought-to-his-residence-in-chhattarpur-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंचा अमर सिंह का पार्थिव शरीर, शिवपाल यादव समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पहुंचा अमर सिंह का पार्थिव शरीर, शिवपाल यादव समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Sun, 02 Aug 2020 09:40 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवपाल यादव
- फोटो : ani
दिवंगत नेता अमर सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को दिल्ली लाया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को सीधा छत्तरपुर स्थित फार्म हाउस ले जाया गया। जहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच अमर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता शिवपाल सिंह यादव समेत अन्य कई लोग उनके आवास पर आए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से भी कई नेता अंतिम दर्शन के लिए सोमवार को पहुंचेंगे और अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। राज्य सभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
अमर सिंह के पार्थिव शरीर को छतरपुर में 29 सेंट्रल फार्म हाउस में रखा गया है। आईजीआई एयरपोर्ट से रात 7:45 बजे 40 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ पार्थिव शरीक को फार्म हाउस लाया गया। अमर सिंह का पार्थिव शरीर विशेष विमान से सिंगापुर से दिल्ली पहुंचा। पार्थिव शरीर आने के बाद अंतिम दर्शन के लिए रविवार को भी कई सांसद पहुंचे।
विज्ञापन
फार्म हाउस पर तैनात सुरक्षा गार्ड का कहना था कि अंतिम संस्कार दिल्ली में ही सोमवार को किया जाएगा। बताया जा रहा है कि छतरपुर में ही अमर सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 2013 में यह फार्म हाउस बना था। शव आने के बाद भाजपा समेत दस से ज्यादा सांसदों ने अंतिम दर्शन किए।
अमर सिंह के करीबी दोस्त व परिवार के सदस्य भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। सिंह के करीबियों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।
अमर सिंह ने अपने आखिरी वीडियो संदेश में कहा था, 'टाइगर अभी जिंदा है'
मार्च में उनके निधन की अफवाह उड़ी थी, जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए वीडियो जारी कर कहा था कि 'टाइगर अभी जिंदा है।' वीडियो जारी कर अपने चिर परिचित अंदाज में अमर सिंह ने कहा था, 'सिंगापुर से मैं अमर सिंह बोल रहा हूं। मैं बीमार हूं, त्रस्त हूं लेकिन संत्रस्त (डरा) नहीं हूं।
ऐसे हुई थी राजनीति में एंट्री
कहा जाता है कि साल 1996 में फ्लाइट के दौरान अमर सिंह की तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में आए। हालांकि, इससे पहले भी वह मुलायम सिंह से मिल चुके थे, लेकिन इसके बाद ही मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाने का फैसला किया। समाजवादी पार्टी से राज्य सभा के सदस्य चुने गए अमर सिंह को कथित रूप से पारिवारिक विवाद के बाद समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया।
ऐसे हुई थी राजनीति में एंट्री
कहा जाता है कि साल 1996 में फ्लाइट के दौरान अमर सिंह की तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में आए। हालांकि, इससे पहले भी वह मुलायम सिंह से मिल चुके थे, लेकिन इसके बाद ही मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाने का फैसला किया। समाजवादी पार्टी से राज्य सभा के सदस्य चुने गए अमर सिंह को कथित रूप से पारिवारिक विवाद के बाद समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया।