फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than half of Barapula drain covered with debris

नहीं लिया सबक: बारापुला नाले का आधे से ज्यादा हिस्सा मलबे से पटा, नाले से मलबा निकालने में जुटी MCD

Sat, 06 Jul 2024 11:07 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Jul 2024 11:07 AM IST
सार

मानसून की पहली बारिश में जंगपुरा, निजामुद्दीन और मथुरा रोड डूब गए, लेकिन सरकारी तंत्र ने शायद इससे सबक नहीं लिया। बारापुला नाला दक्षिण दिल्ली के बड़े हिस्से को कवर करता है, लेकिन कई जगहों पर इसका आधे से ज्यादा दायरा मलबे से पटा हुआ है।

विज्ञापन
More than half of Barapula drain covered with debris
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की पहली बारिश में जंगपुरा, निजामुद्दीन और मथुरा रोड डूब गए, लेकिन सरकारी तंत्र ने शायद इससे सबक नहीं लिया। बारापुला नाला दक्षिण दिल्ली के बड़े हिस्से को कवर करता है, लेकिन कई जगहों पर इसका आधे से ज्यादा दायरा मलबे से पटा हुआ है। आरआरटीएस प्रोजेक्ट के चलते रेल ब्रिज के पिलरों की खुदाई के बाद निकली मिट्टी नाले में अभी भी पड़ी हुई है। एमसीडी ने अब जाकर मलबा साफ कराना शुरू किया है। इसके दो पॉइंट्स पर सफाई के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। देखना ये होगा कि जल्दबाजी में इसकी कितनी सफाई हो पाएगी।
विज्ञापन


जंगपुरा और निजामुद्दीन के बीच लाजपत नगर रोड पर ब्रिज के नीचे बारापुला नाला मलबे से ब्लॉक है। लाजपत नगर रोड से बारापुला पर चढ़ने के लिए यहां एक लूप बना हुआ है। लूप के साथ-साथ नाला भी चलता है। इस लूप पर चढ़ने पर दिखाई पड़ता है कि नाले में लोगों ने मलबा डालकर पाट रखा है। पुल के नीचे दाहिनी ओर भारी मात्रा में मलबा पड़ा है। शुक्रवार को पुल वाले पॉइंट पर नाले से मलबा निकालने के लिए निगम ने दो जेसीबी मशीनें लगा रखी थीं। मौके पर काम कर रहे एमसीडी के कर्मचारियों ने बताया कि पिछले साल इस पॉइंट की सफाई कराई गई थी। यहां से भारी मात्रा में कंकरीट वाला मलबा निकाला गया था, लेकिन इस साल स्थिति फिर से वैसी ही है। यहां पुल के नीचे पांच में से दो पिलरों के बीच ही पानी निकलने की जगह बची है।
विज्ञापन


नाले के किनारे ही पड़ा है मलबा
मौजूदा समय नाले से मलबा निकालने का काम चल रहा है, लेकिन हाथोंहाथ मलबा नहीं उठाया जा रहा। यदि इस दौरान तेज बारिश हुई तो यह तय है कि मलबा फिर से बहकर नाले के भीतर ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा रोड के पास आधे से ज्यादा पटा नाला 
मथुरा रोड पुल के नीचे बारापुला नाले का आधे से ज्यादा हिस्सा मिट्टी से पटा है। यहां इसकी स्थिति देखकर पता चलता है, सालों से इस जगह से मलबा साफ नहीं किया गया। नाले में मिट्टी के टीले बने हुए हैं। पुल के नीचे केवल तीन पिलरों के बीच से पानी बहने की जगह है। 


आरआरटीएस प्रोजेक्ट के चलते भरी मिट्टी
आरआरटीएस प्रोजेक्ट के अंतर्गत रेलवे के दो-तीन पिलर नाले के दायरे में आते हैं। रेलवे पिलरों के निर्माण के दौरान निकली मिट्टी नाले से निकाली नहीं गई। इससे पानी का बहाव बाधित हुआ, जिसका नतीजा ये हुआ कि इस बार मानसून की पहली ही भारी बारिश में बारापुला नाला ओवरफ्लो हो गया, जिसके कारण पूरा निजामुद्दीन इलाका जलमग्न हो गया। जंगपुरा में लोगों के घरों में पानी भर गया। कई घरों के बेसमेंट में भरा पानी अब भी नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed