फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 90 percent of beds in covid care centers are empty in delhi

दिल्ली में कोरोना का कहर ...फिर भी कोविड केयर केंद्रों में 90 फीसदी से ज्यादा बेड खाली, ये है वजह

Fri, 20 Nov 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
More than 90 percent of beds in covid care centers are empty in delhi
demo pic... - फोटो : ani

राजधानी में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कोविड केंद्रों में अभी भी 90 फीसदी से ज्यादा बेड खाली हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि अधिकतर संक्रमित घर पर ही इलाज को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस समय कुल सक्रिय मामलों में से 57% मरीजों का होम आइसोलेशन में ही इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,  कोविड केयर केंद्रों में 8779 बेड है। इनमें से 709 बेड पर ही मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हल्के लक्षण वाले अधिकतर संक्रमित घर पर ही इलाज करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस कारण कोविड केयर केंद्रों में बेड खाली है। उधर, कोविड अस्पतालों के डॉक्टरों का कहना है की घर पर इलाज करा रहे कई मरीज गंभीर हालत होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी जान बचाना मुश्किल हो रहा है।  
विज्ञापन


राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अजीत जैन का कहना है कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज लापरवाही बरत रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि वह संक्रमण से आसानी से ठीक हो जाएंगे। बुखार बढ़ने या तबीयत खराब होने पर वे डॉक्टरी सलाह लिए बिना खुद ही दवा ले रहे हैं। हालत गंभीर होने पर ही अस्पताल का रुख कर रहे हैं। ऐसे में इन मरीजों की जान बचाना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। कई मरीज तो ऐसे थे, जिनकी मौत अस्पताल पहुंचने के 24 घंटे की भीतर ही हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed