फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 70 percent of rape victims are between 18 and 30 years of age in Delhi

Delhi: 70% से अधिक दुष्कर्म पीड़ितों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच, सांख्यिकी निदेशालय ने रिपोर्ट में किया दावा

Fri, 08 Dec 2023 08:57 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Dec 2023 08:57 PM IST
सार

अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय ने रिपोर्ट में कहा कि 2021 में दुष्कर्म पीड़ितों की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, 18 से 30 वर्ष के बीच की महिलाएं व युवतियां अधिक शिकार हुई हैं। 
 

विज्ञापन
More than 70 percent of rape victims are between 18 and 30 years of age in Delhi
दुष्कर्म पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दिल्ली में 2021 में दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं की सबसे अधिक संख्या 18-30 आयु वर्ग की थी। राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की। अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय ने रिपोर्ट में कहा कि 2021 में दिल्ली में कुल 1,251 दुष्कर्म पीड़ितों में से सबसे अधिक 905 (18-30 आयु) वर्ग में थी। इसके बाद 328 (30-45) आयु वर्ग में थी।

विज्ञापन


20,065 दुष्कर्म पीड़ितों में से सबसे अधिक (18-30) आयु की उम्र के बीच की हैं। इसके बाद (30-45) वर्ग की 7,627 हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में देशभर में कुल 31,878 दुष्कर्म पीड़िताएं थी। रिपोर्ट से पता चला कि पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक आत्महत्या के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन


2021 में दिल्ली में आत्महत्या के 2,840 पीड़ितों में से 2,093 पुरुष और 746 महिलाएं थी। 2020 में 3,142 में से 2,247 पुरुष और 895 महिलाओं ने आत्महत्या की थी। आंकड़ों के अनुसार, 2017-2021 के दौरान बेरोजगार और विवाहित पुरुषों में आत्महत्या से मरने की संभावना अधिक थी और महिलाओं के मामले में गृहिणियों की संख्या सबसे अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 73,715 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 274 मामलों में सजा हुई और 355 बरी हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में सुनवाई के लिए गए 65,437 मामलों में से 403 ऐसे मामलों में सजा हुई और 388 बरी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed