फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 70 models from across country participated in fashion event Elite Runway Week

Fashion Show: ईको-फ्रेंडली कपड़ों का संदेश देते हुए मॉडल्स ने बिखेरा जलवा, अभिनेत्री अर्शी खान रहीं शो स्टॉपर

Tue, 27 Aug 2024 06:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Aug 2024 06:57 PM IST
सार

मॉडल्स ने इको-फ्रेंडली कपड़ों का संदेश देते हुए अपना जलवा बिखेरा। इसकी थीम पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर आधारित रही। इसका आयोजन प्रसिद्ध फैशन उद्यमी शिवांशु पाठक ने किया।

विज्ञापन
More than 70 models from across country participated in fashion event Elite Runway Week
फैशन इवेंट एलीट रनवे वीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैकग्राउंड में म्यूजिक और रैंप पर मॉडल्स का जलवा, चेहरे पर हल्की सी मुस्कान लिए अलग-अलग परिधानों में सजीं मॉडल और वाहवाही करते दर्शक। यह नजारा था जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट सेंटर में स्थित हयात सेंट्रिक में फैशन इवेंट एलीट रनवे वीक में। इसमें देश भर से 70 से अधिक मॉडल्स ने हिस्सा लिया। मॉडल ने इको-फ्रेंडली कपड़ों का संदेश देते हुए अपना जलवा बिखेरा। इसकी थीम पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर आधारित रही। इसका आयोजन प्रसिद्ध फैशन उद्यमी शिवांशु पाठक ने किया। इसे एब्सकॉड इंफॉर्मेटिक्स की ओर से प्रस्तुत किया गया। आयोजन में अमर उजाला एक्सीलेंस पार्टनर रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ. उदित राज और प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल ऑफ इनकम टैक्स सीमा राज रहीं। डॉ. चारु और भारती तनेजा अतिथि के रूप में मिल रहीं। एलीट रनवे वीक के सीजन तीन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए फैशन की सीमाओं को आगे बढ़ाया। डिजाइनर मुकेश दुबे के लिए अभिनेत्री अर्शी खान, रोजी अहलूवालिया के लिए सोनम छाबड़ा व सुप्रिया नागपाल शो स्टॉपर रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

More than 70 models from across country participated in fashion event Elite Runway Week
फैशन इवेंट एलीट रनवे वीक - फोटो : अमर उजाला

वहीं, रक्षित मोहन ने रोजी अहलूवालिया के ग्रैंड फिनाले के लिए प्रस्तुति दी। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों को बढ़ावा देना और उभरते डिजाइनरों का समर्थन करना भी शामिल है। इस अवसर पर पाठक ने कहा कि पर्यावरण अनुकूल परिधान बनाना एक चुनौती है, लेकिन यह मुश्किल भी नहीं है। इससे देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी। यहीं नहीं, स्थानीय कारीगरों को काम मिलेगा।

विज्ञापन

More than 70 models from across country participated in fashion event Elite Runway Week
फैशन इवेंट एलीट रनवे वीक - फोटो : अमर उजाला

शो डायरेक्टर खिजर हुसैन व तरुण राजपूत हुए शामिल
आयोजन में मशहूर शो डायरेक्टर खिजर हुसैन और तरुण राजपूत ने शोभा बढ़ाई। मॉडर्न स्टेज इवेंट्स के रोनित अग्रवाल ने कार्यक्रम में आने वाले सभी मेहमानों के लिए शानदार और यादगार अनुभव का प्रबंध किया। वहीं, हिमांशु पाठक, डॉ. दीपिका महाजन, दीपक गुप्ता और शैली बिंद्रा भी शामिल रहीं। इसमें रोजी अहलूवालिया, मुकेश दुबे, शिखर वर्मा, एली शर्मा, कल्पना गौतम, स्नेहा, विपिन अग्रवाल व ममता मलिक समेत कई प्रसिद्ध डिजाइनर और प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री फैशन संस्थान के डिजाइनर शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed