फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 70 medical staff at city hospital sent to home quarantine after Corona suspect patient dies in delhi

कोरोना संदिग्ध गर्भवती महिला की मौत, अस्पताल के 70 से ज्यादा कर्मचारी क्वारंटाइन किए

Fri, 17 Apr 2020 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Apr 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
More than 70 medical staff at city hospital sent to home quarantine after Corona suspect patient dies in delhi
coronavirus - फोटो : PTI
दिल्ली के महावीर अस्पताल में एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला कोरोना संदिग्ध होने के कारण अस्पताल के 70 से ज्यादा कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


25 वर्षीय महिला से पूछताछ के बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। फिलहाल रिपोर्ट नहीं आई है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार ने अलग अस्पताल तैयार किए हैं। 
विज्ञापन


इनके अलावा अन्य किसी भी अस्पताल में उपचार नहीं किया जा सकता, लेकिन गर्भवती महिला ने शुरुआत में डॉक्टरों से यह जानकारी छिपा ली थी। 25 वर्षीय महिला ने बाद में बताया था कि वह कुछ समय पहले विदेश यात्रा से लौटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पूरे परिवार को होम क्वारंटीन किया जा चुका है। इसके बाद महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। महिला को किसी और अस्पताल रेफर करते उससे पहले ही तबीयत बिगड़ गई और गुरुवार को दम तोड़ दिया। 

 

इसके बाद महिला मरीज का उपचार करने वाली पूरी टीम को क्वारंटीन में भेज दिया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। साथ ही पांचवें दिन स्टाफ में से कुछ के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।

जगप्रवेश अस्पताल का लिफ्टमैन संक्रमित
दिल्ली सरकार के जगप्रवेश चंद अस्पताल में एक लिफ्टमैन भी कोरोना संक्रमित मिला है। उत्तर पूर्वी जिला के गौतमपुरी निवासी कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लिफ्टमैन के माता-पिता, भाई और पत्नी को क्वारंटीन कर दिया है। 

उनके संपर्क में आए लोगों को भी तलाशा जा रहा है। माना जा रहा है कि काफी लोग जो लिफ्ट में सफर करते होंगे वो संपर्क में आए हो। लिफ्टमैन 15 दिनों से नाइट शिफ्ट कर रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed