फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 50 cars were gutted after fire broke out in Sagarpur Police station

दिल्ली के सागरपुर थाने के मालखाने में लगी भीषण आग, जले करीब 50 वाहन

Sun, 02 Jun 2019 02:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Jun 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
More than 50 cars were gutted after fire broke out in Sagarpur Police station
आग में जलकर खाक हुए करीब 50 वाहन - फोटो : ANI

सागरपुर थाने के मालखाने में खड़ी गाड़ियों में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर करीब 50 वाहन जल गए। मौके पर पहुंची चार दमकल ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना या फिर जब्त वाहनों को सागरपुर के मालखाने में रखा जाता है। यह डीडीए की जमीन पर है और इसमें सैकड़ों वाहन रखे हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मालखाने में अचानक आग लग गई। आसपास के इलाके में धुआं फैल गया।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व दमकल विभाग को दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चार दमकल ने आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारियों ने आशंका जताई है कि किसी ने जान-बूझकर आग लगाई है। क्योंकि, खुले मैदान में रखे वाहनों में खुद आग लगना संभव नहीं है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, करीब 50 वाहन जल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएलएक्स पर बेचते थे चोरी के मोबाइल, तीन धरे

द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने तीन ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो बसों में मोबाइल चोरी करते थे और उसे ओएलएक्स पर बेच देते थे। वारदात के दौरान दो सहयोगी चोरी की स्कूटी पर बस के पीछे चलते थे, ताकि आपात स्थिति में चोरी करने वाले अपने सहयोगी को बचा सकें। पुलिस ने चोरी की दो स्कूटी और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। 

जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान उत्तम नगर निवासी निजाम, राकेश सैनी और डाबड़ी निवासी रंजीत शर्मा के रूप में हुई है। तीनों नशे के आदी हैं। नशे के लिए वारदात को अंजाम देते थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने हस्तसाल इलाके तीनों को दबोच लिया।

जांच में पता चला कि चोरों से बरामद स्कूटी बिंदापुर और डाबड़ी इलाके से चुराई गई हैं। निजाम पर चोरी के दो मामले दर्ज हैं। तीनों बदमाश नशे के आदी हैं। तीनों गैंग बनाकर बसों में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से चार मामले सुलझाने का दावा किया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed