{"_id":"687e57e84869e63d3e0935bd","slug":"more-than-30-new-ayushman-arogya-mandirs-will-soon-be-available-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-98334-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में जल्द मिलेंगे 30 से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में जल्द मिलेंगे 30 से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर
विज्ञापन
- स्वास्थ्य मंत्री ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, दिल्ली में 950 से अधिक स्थानों पर खोलने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में इसी महीने 30 से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू होंगे। इन्हें शुरू करने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने उच्चस्तरीय बैठक की। मंत्री ने कहा कि अगस्त के अंत तक 75 और नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाकर दिल्लीवालों को समर्पित कर दिए जाएंगे। मंत्री ने दिल्ली नगर निगम के खाली पड़े समुदायिक केंद्रों, बारात घर, मार्केट में खाली पड़ी दुकानों, कम्युनिटी सेंटर, पॉली क्लिनिक, रेसिडेंशियल साइट की पहचान करने को कहा है। इनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना होगी। ग्रामीण इलाके के बस्ती विकास केंद्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार किया है। इनके लिए एमसीडी ने कुल 429 स्थानों की पहचान की है। जिनमें से 98 जगहों के लिए एनओसी भी मिल चुकी है। दिल्ली में कुल 950 से अधिक स्थानों को चिन्हित कर वहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करेगा।
दिल्ली में 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने के लिए काम किया जा रहा है। सरकार आयुष्मान आरोग्य मंदिर से लेकर दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधाएं देने के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने देगी। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।