फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 30 families vacate flat in Shahberi after notice by greater noida Authority

शाहबेरी में 30 से अधिक परिवारों ने खाली किए फ्लैट, 103 बिल्डिंग पर चस्पा किए नोटिस

Tue, 31 Jul 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 31 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
More than 30 families vacate flat in Shahberi after notice by greater noida Authority
फाइल फोटो
प्राधिकरण के नोटिस के बाद शाहबेरी गांव में परिवार फ्लैट खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं। अभी तक 30 से अधिक परिवार बिल्डिंग खाली कर चुके हैं। उनका कहना है कि प्राधिकरण ने किसी भी तरह की मदद करने से पल्ला झाड़ लिया है। 
विज्ञापन


अब मकान खाली करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। वरना, उनके खिलाफ भी एफआईआर हो जाएगी। शाहबेरी हादसे के बाद प्राधिकरण सर्वे कर रहा है और असुरक्षित बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा कर खाली करने का आदेश दे रहा है। 
विज्ञापन


अभी तक गांव की 103 बिल्डिंग पर प्राधिकरण नोटिस चस्पा कर चुका है। इनमें निर्माणाधीन बिल्डिंग भी शामिल हैं। नोटिस में प्राधिकरण ने लोगों को बिल्डिंग खाली करने के लिए सात दिन का समय दिया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शाहबेरी में अपना फ्लैट खाली कर रहे राजवीर व रेखा का कहना है कि मकान खाली करने के अलावा उनके पास दूसरा विकल्प नहीं बचा है। बिल्डर का फोन बंद है। 

प्राधिकरण ने किसी भी तरह की मदद करने से इंकार कर दिया है। अगर खाली नहीं करेंगे तो बिल्डिर के साथ उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। बिल्डिंग खाली करने वाले ज्यादा लोगों ने गांव की उन बिल्डिंग में किराए पर मकान लिया है, जिन पर प्राधिकरण ने नोटिस चस्पा नहीं किया है।  

बिल्डर ने पैसे लौटाने का दिया आश्वासन  
रायल अपार्टमेंट से बाहर निकाले गए परिवार ने किराये पर रहना शुरू कर दिया है। उन्होंने बिल्डिंग से कुछ ही दूरी पर मकान किराये पर लिया है। उनका कहना है कि अगर यहां से दूर जाएंगे तो प्राधिकरण की कार्रवाई का पता नहीं चलेगा। 

यहां रहकर प्राधिकरण की कार्रवाई पर नजर रहेगी। हालांकि, लोगों का कहना है कि प्राधिकरण क्या कार्रवाई करेगा, इसका पता नहीं है। वहीं बिल्डर से फोन पर बात की है। बिल्डर ने पैसे लौटाने का आश्वासन दिया है।  

बेटे को झूठा फंसाने का लगाया आरोप 

शाहबेरी गांव के किसान सतबीर ने जिलाधिकारी और एसएसपी से पत्र लिखकर शिकायत की है कि शाहबेरी हादसे के बाद की गई कार्रवाई में उसके बेटे को झूठा फंसाया गया है। सतबीर का कहना है कि गांव में उसके पास 18 बीघा जमीन थी।

दस साल पहले उसने नकुल त्यागी नाम के एक व्यक्ति को जमीन बेची थी। जमीन की रजिस्ट्री कृषि भूमि में की थी। उसका और उसके परिवार का जमीन से कोई लेना देना नहीं है। उसका आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे संजीव के ब्रोकर बना दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed