फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 1,400 Chhath ghats will be set up; November 16 to be a public holiday.

Delhi NCR News: 1400 से अधिक छठ घाट बनेंगे, 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा और अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

-अधिकारियों को 6 नवंबर तक घाटों पर बुनियादी व्यवस्था पूरी करने का दिया लक्ष्य
-महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, बड़े घाटों पर सीसीटीवी और रास्तों पर रोशनी की होगी व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले अधिक घाट विकसित करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और साफ-सफाई समेत सभी बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 1400 से अधिक घाट तैयार करने और 6 नवंबर तक उनकी बुनियादी तैयारियां पूरी करने को कहा। साथ ही, सूर्य को अर्घ्य देने के दिन 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस वर्ष छठ पूजा 13 से 16 नवंबर तक आयोजित होगी। पिछले साल दिल्ली में 1326 घाट बनाए गए थे, जबकि इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 1400 से अधिक करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केवल कागजी प्रगति पर निर्भर रहने के बजाय घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण करने और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

घाटों पर टेंट, शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था
प्रशासन को 6 नवंबर तक घाटों की बुनियादी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। इसके बाद पानी भरने, टेंट लगाने और अंतिम चरण की सफाई जैसे कार्य किए जाएंगे। नवंबर में संभावित ठंड को देखते हुए बड़े और मध्यम आकार के घाटों पर जरूरत के अनुसार टेंट लगाए जाएंगे। प्रमुख मॉडल घाटों पर अतिरिक्त टेंट की व्यवस्था भी होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त शौचालय और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। घाटों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई के लिए विशेष इंतजाम होंगे। संध्या अर्घ्य के बाद रात में और सुबह उषा अर्घ्य के तुरंत बाद सफाई कराई जाएगी। 15 और 16 नवंबर को भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त सफाईकर्मियों की टीमें तैनात रहेंगी। कचरा जमा होने से रोकने के लिए बड़े डस्टबिन लगाए जाएंगे और नियमित रूप से कचरा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से निगरानी, यातायात प्रबंधन पर जोर
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़े और भीड़भाड़ वाले घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार फायर टेंडर भी तैनात होंगे। दिल्ली पुलिस और यातायात पुलिस स्थानीय आयोजकों के साथ समन्वय कर पार्किंग, यातायात मार्गों में बदलाव और आवश्यकता पड़ने पर सड़क बंद करने की जानकारी पहले से साझा करेगी।
मॉडल घाटों पर एलईडी स्क्रीन लगाने की योजना
प्रमुख मॉडल घाटों पर स्वागत द्वार और बड़े घाटों पर एलईडी स्क्रीन लगाने की योजना है। इन स्क्रीन के माध्यम से छठ पूजा से संबंधित सामग्री और दिल्ली सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। आयोजन में विदेशी राजदूतों और उच्चायुक्तों को आमंत्रित करने की भी तैयारी है।

रेलवे स्टेशनों और आईएसबीटी पर विशेष इंतजाम
छठ के दौरान बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों (आईएसबीटी) पर सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों से समन्वय किया जाएगा। बस यात्रियों की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड, बैनर और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत, गड्ढों और मलबे को हटाने तथा धूल नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed