फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mordenisation of traffic lights in gurgaon

साइबर सिटी की ट्रैफिक लाइटें होंगी स्मार्ट, लगाया जाएगा इंटेलीजेंट सिस्टम

Sat, 08 Apr 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 08 Apr 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
mordenisation of traffic lights in gurgaon
संचालन के लिए संकेत की प्रतीक्षा में ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : amarujala

जापान की तर्ज पर साइबर सिटी की ट्रैफिक लाइटें भी स्मार्ट होंगी। सिग्रल पर ट्रैफिक की लंबी लाइन को भांपकर ये लाइटें खुद ही ट्रैफिक मैनेजमेंट करेंगी। जिससे किसी भी चौक पर वाहन चालकों को बिना वजह अधिक देर तक नहीं खड़ा होना पड़ेगा। 

विज्ञापन


गुरुग्राम की सड़कों पर लगातार वाहनों का बोझ बढ़ता जा रहा है। वाहनों के दबाव के कारण लोगों को शहर में जहां-तहां रोजाना लंबे जाम से भी जूझना पड़ता है। एक ट्रैफिक लाइट के बाद दूसरी ट्रैफिक लाइट पर रुकना पड़ता है, भले ही वहां दूसरी तरफ ट्रैफिक न हो। इसी को ध्यान में रखकर शहर की ट्रैफिक लाइटों को स्मार्ट बनाने की तैयारी नगर निगम ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कर रहा है। 
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों की मानें तो शहर में 60 जंक्शनों पर एमसीजी की व 12 जंक्शन पर पुलिस की ट्रैफिक लाइटें लगी हुई हैं। इन सभी लाइटों में इंटेलीजेंट सिस्टम लगाया जाएगा। शुरूआती तौर ट्रायल लिया जाएगा, जिसके लिए राजीव चौक से वाटिका चौक के जंक्शनों चुना गया है। सबसे पहले इस सिस्टम को इन ट्रैफिक लाइटों में लगाया जाएगा, उसके बाद ट्रैफिक मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक लाइटों में लगने वाले इस सिस्टम को जापान की कंपनी डेयोशन व डीएमएस मिलकर लगाएंगी। ट्रायल के तौर पर कुछ समय तक इससे कंट्रोल होने वाले ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी और पता लगाया जाएगा कि यह सिस्टम साइबर सिटी के ट्रैफिक को कंट्रोल करने में कितना कारगर साबित होता है। ट्रायल के दौरान कोई खर्च नगर निगम को नहीं करना होगा। यदि यह ट्रायल सफल हुआ तो इस सिस्टम को साइबर सिटी में लगाने की अनुमति जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed