फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monsoon ready to bid farewell to Delhi-NCR, chances of rain for four days from today

Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर से मानसून विदाई को तैयार, आज से चार दिन तक बारिश के आसार

Wed, 25 Sep 2024 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 02:27 AM IST
सार

मौसम विज्ञानी पूर्वानुमान लगा रहे हैं कि अगले सप्ताह तक मानसून दिल्ली से विदाई लेगा।  मौसम विभाग ने बुधवार से लगातार चार दिन बारिश होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Monsoon ready to bid farewell to Delhi-NCR, chances of rain for four days from today
Delhi NCR Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई की बेला करीब आ गई है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों से मंगलवार को मानसून की वापसी हो गई है। मौसम विज्ञानी पूर्वानुमान लगा रहे हैं कि अगले सप्ताह तक मानसून दिल्ली से विदाई लेगा।

विज्ञापन


इस वर्ष सितंबर माह में अब तक दिल्ली में 2022 के बाद सबसे अधिक बारिश 192.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। साथ ही, दो साल बाद इस माह सर्वाधिक 14 दिन बारिश वाले रहे हैं। माना जा रहा है कि बारिश का यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार से लगातार चार दिन बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली रही। हवा में भी गर्माहट महसूस की गई।


10 साल बाद 24 सितंबर रहा सबसे गर्म दिनमौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 2014 में यह 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी तरफ हवा नमी का स्तर 53 से 92 फीसदी रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आया नगर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, लोधी रोड में 36.4, रिज में 35.4 व पालम में 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed