फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   monkeypox in india Nigerian man tests positive for monkeypox

Monkeypox in Delhi: मंकीपॉक्स का दिल्ली में दूसरा मामला, 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि

Mon, 01 Aug 2022 09:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 09:25 PM IST
सार

इस मरीज का विदेश यात्रा का कोई हालिया इतिहास नहीं है। इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या छह हो गई है।

विज्ञापन
monkeypox in india Nigerian man tests positive for monkeypox
मंकीपॉक्स के खतरे से करें बचाव के उपाय - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली में 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला है। उसने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इसके साथ ही देशभर में मंकीपॉक्स के मामले बढ़कर छह हो गए हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में मंकीपॉक्स का यह दूसरा मामला है। संक्रमित व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलएनजेपी अस्पताल मंकीपॉक्स के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। सूत्रों के अनुसार उसे पिछले पांच दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे। उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेजा गया था।

विज्ञापन

रिपोर्ट सोमवार शाम को आई जिसमें वह संक्रमित पाया गया है। सूत्रों ने बताया, मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मरीज जो कि अफ्रीकी मूल के हैं, उन्हें भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed