फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monkeypox in Delhi Second suspected patient of found admitted to special ward of Lok Nayak Hospital

Monkeypox in Delhi: दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का दूसरा संदिग्ध मरीज, लोकनायक अस्पताल के विशेष वार्ड में एडमिट

Sun, 08 Sep 2024 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Sep 2024 10:18 PM IST
सार

लोकनायक अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक एक मरीज को मंकीबॉक्स के लक्षण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Monkeypox in Delhi Second suspected patient of found admitted to special ward of Lok Nayak Hospital
मंकी पॉक्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा संदिग्ध मरीज मिला है। मरीज को लोक नायक अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। कुछ दिनों पहले एम्स में भी एक संदिग्ध मरीज को लाया गया था। हालांकि जांच में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। जिसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। 

विज्ञापन

लोकनायक अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक एक मरीज को मंकीबॉक्स के लक्षण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मरीज की हालत ठीक है, लेकिन उसके लक्षण को देखते हुए उसे विशेष वार्ड में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज अस्पताल में भर्ती है। उसे मंकीपॉक्स के लिए आरक्षित कक्ष में रखा गया है। अभी तक मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि दिल्ली में मंकीपॉक्स से संबधित मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली सरकार ने लोक नायक अस्पताल के अलावा बाबा साहब अंबेडकर व एक अन्य अस्पताल में विशेष वार्ड बनाए हैं। इनके अलावा एम्स और सफदरजंग में भी कक्ष आरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed