फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monday was coldest day of this month in Delhi

Delhi: इस माह का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, 7.7 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान; बारिश ने थामी दिल्ली की रफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 11:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 Oct 2025 11:27 PM IST
सार

मौसम विभाग ने सात अक्तूबर के लिए झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Monday was coldest day of this month in Delhi
दिल्ली में बारिश - फोटो : लाल सिंह

विस्तार

राजधानी में बीते एक दिन से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। रविवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा। इसके कारण सोमवार 2011 के बाद से और इस महीने का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां वर्ष 2011 में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री कम के साथ 26.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को ठंडक का एहसास हुआ।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दूर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान और समीपवर्ती पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, जिसकी ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त बना हुआ है। साथ ही, चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और समीपवर्ती पश्चिम राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है।

विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही बादलों ने आसमान को घेरा हुआ था। इस दौरान तेज ठंडी हवाएं चल रही थीं। बीच-बीच में दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे जगह-जगह जाम लगा तो, जलभराव ने भी परेशान किया। हालांकि, वर्षा ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन जनजीवन प्रभावित होने से आफत बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुुसार, राजधानी में बीते 24 घंटे में 10.3 और सोमवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। ऐसे में पालम में 3.2 लोधी रोड में 3.7,आया नगर में 3.6 व रिज और पूसा में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 100 से 78 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना हैं। साथ ही, 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी जो 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस माह में अब तक तीन दिन बारिश हुई है।

आज हो सकती है झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने सात अक्तूबर के लिए झमाझम बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद आठ अक्तूबर से बारिश का सिलसिला थम सकता है। इस दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। वहीं नौ से 12 अक्तूबर को भी आसमान साफ रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि आठ से 12 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed