फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monday the hottest in Delhi after two years temperature crossed 41 degrees

चुभती जलती गर्मी का मौसम आया: दिल्ली में दो साल बाद सबसे गर्म रहा सोमवार, तीन दिन आसमान से बरसेगी 'आग'

Mon, 21 Apr 2025 09:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 21 Apr 2025 09:23 PM IST
सार


इस सप्ताह प्रचंड गर्मी झेलने के लिए भी तैयार रहना होगा। मौसम विभाग ने 24, 25 व 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान के 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Monday the hottest in Delhi after two years temperature crossed 41 degrees
गर्मी से बचने के लिए कूलर लेकर जाता व्यक्ति - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली में अप्रैल में ही मौसम मई-जून की गर्मी का अहसास करा रहा है। गर्मी के सितम का आलम यह है कि पारा अभी से 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस कारण दो साल बाद सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले आठ व 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में रिज इलाका सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन

इस सप्ताह प्रचंड गर्मी झेलने के लिए भी तैयार रहना होगा। मौसम विभाग ने 24, 25 व 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान के 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। अब अप्रैल के अंत तक बारिश होने के संकेत नहीं है, इस कारण पारा लगातार बढ़ता रहेगा। इससे अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास होगा। तापमान बढ़ने के बावजूद लू चलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में ऑल टाइम हाई तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस 29 अप्रैल 1941 को रहा था। वहीं वर्ष 2024 में 27 अप्रैल को सीजन का सबसे अधिकतम तापमान 40.5 और वर्ष 2023 में 18 अप्रैल को 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली के पालम इलाके में तापमान 41.1, लोदी रोड में 40.6, रिज में 41.9, आयानगर में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। 22 व 23 अप्रैल को 10-20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed