फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monday the coldest day of the season Meteorological Department issued alert for the next three days

Weather News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, मौसम विभाग ने जारी किया अगले तीन दिन के लिए अलर्ट

Mon, 18 Nov 2024 08:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Nov 2024 08:26 PM IST
सार

इस माह के अंत तक बारिश की संभावना नहीं है। इस कारण अक्तूबर की तरह नवंबर भी गर्म महीना रह सकता है। वहीं सोमवार को कोहरे और प्रदूषण की मोटी चादर से प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई। 

विज्ञापन
Monday the coldest day of the season Meteorological Department issued alert for the next three days
दिल्ली में ठंड की दस्तक - फोटो : एएनआई

विस्तार

ठंडी हवाओं के प्रभाव से दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री रहा। तापमान में कमी के बावजूद सर्दी अभी दूर है, क्योंकि दो दिन बाद से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। जब तक न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम नहीं पहुंचेगा तब तक सर्दी का अहसास ज्यादा नहीं होगा।

विज्ञापन

बारिश नहीं होने के कारण प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी बारिश की संभावना नहीं है इसलिए कम से 24 नवंबर तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा। मानसून की विदाई के बाद अक्तूबर में भी बारिश नहीं हुई और नवंबर का महीना भी खत्म होने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह के अंत तक बारिश की संभावना नहीं है। इस कारण अक्तूबर की तरह नवंबर भी गर्म महीना रह सकता है। वहीं सोमवार को कोहरे और प्रदूषण की मोटी चादर से प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई। मौसम विभाग की मानें तो कोहरे की यह स्थिति 19 व 20-21 नवंबर को भी रहेगी। विभाग ने 19 को इसके लिए ऑरेंज अलर्ट और 20-21 के येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद रविवार से हल्की ठंड का अहसास हुआ और वह सोमवार को भी जारी रहा। इससे दिन के तापमान में कमी आई। अभी 23 से 25 नवंबर के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा लेकिन इसका असर पहाड़ों तक ही सीमित रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव से 20 व 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। लेकिन उसके बाद फिर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed