{"_id":"5de5bcb38ebc3e549a775e7f","slug":"monday-night-is-coldest-in-this-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मौसम में सबसे ठंडी रही सोमवार की रात, पारा पहुंचा आठ पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मौसम में सबसे ठंडी रही सोमवार की रात, पारा पहुंचा आठ पर
Tue, 03 Dec 2019 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 03 Dec 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
रात में बढ़ी ठंड
- फोटो : विवेक निगम
इस मौसम में सोमवार की रात सबसे ठंडी रही। पहली बार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सामान्य से यह एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे शाम होते हुए ठंड महसूस की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को आसमान साफ रहा। वहीं, सतह पर चल रही हवाओं की गति 12-15 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। धूप खिली होने के बावजूद तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शाम ढलते ही सर्दी बढ़ने लगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस मौसम में सबसे कम तापमान रहा।
विज्ञापन
