फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monday morning in Delhi coldest in last 11 years and season

Weather: बीते 11 साल और सीजन की सबसे ठंडी रही सोमवार की सुबह, दिल्ली में शीतलहर जैसी स्थिति; कल छाएगा कोहरा

Mon, 17 Nov 2025 07:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 17 Nov 2025 07:36 PM IST
सार

सोमवार को लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 9.4, पालम में 10.9 और रिज में न्यूनतम पारा 9.5 दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि मंगलवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा।

विज्ञापन
Monday morning in Delhi coldest in last 11 years and season
सर्दी से बचाव के लिए आग तापते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने राजधानी में ठंडक बढ़ा दी है। ऐसे में सोमवार का दिन बीते 11 साल से और इस मौजूदा सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, साल 2011 में 15.4 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया था। ऐसे में सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ, लेकिन लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हो रही थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

यह पहली बार है कि दिन के समय भी दिल्लीवासियों को सिहरन महसूस हुई। इसी बीच अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.6 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 36 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 9.4, पालम में 10.9 और रिज में न्यूनतम पारा 9.5 दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि मंगलवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर हल्का कोहरा और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा रहेगा। 

विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली में इस समय शीतलहर जैसी स्थिति है। हालांकि, तकनीकी परिभाषा के अनुसार अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। दरअसल, न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे और सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे होने पर उसे शीतलहर की स्थिति माना जाता है। लेकिन, लगातार दो दिन और कम से कम दो मौसम केंद्रों पर ऐसी स्थिति रहने पर उसे शीतलहर घोषित किया जाता है। इसलिए अगर मंगलवार को भी ऐसी स्थिति रहती है, तो उसे शीतलहर की स्थिति माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed