छेड़छाड़ का विरोध करने पंचायत पहुंचे पीड़ित के भाई को दबंगों ने दौड़ा कर सरेआम पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव निवासी युवती गाजियाबाद की प्राईवेट कंपनी में जॉब करती है। तीन दिन पूर्व युवती अपने भाई के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के एक अधेड़ ने उनकी बाइक रोकी और युवती से छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर आरोपी ने युवती और उसके भाई से मारपीट भी की थी। पीड़िता ने वारदात की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। शुक्रवार शाम गांव में समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई।
बाइक सवार युवकों ने युवती से की छेड़छाड़
जिसमें युवती के भाई ने समझौता करने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए दबंगों ने पंचायत में ही युवती के भाई को दौड़कर पीटा। किसी तरह पीड़ित जान बचाकर भागा। एसओ रनवीर सिंह यादव ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
थाना क्षेत्र के सारा रोड पर शनिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी युवती शनिवार को घर से बाहर से सामान लेने निकली। युवती जैसे ही सारा रोड पहुंची कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।
युवती ने अनदेखा कर दिया। बदमाशों की हरकतें बढ़ती देखकर युवती ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर दोनों आरोपी भाग गए। है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।