फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with an other north east girl in Delhi

दिल्ली में एक और नार्थ-ईस्ट की युवती से अश्लील हरकत

Thu, 06 Mar 2014 12:43 AM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
 Molestation with an other north east girl in Delhi

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार असम की युवती समेत चार युवक निजामुद्दीन इलाके में स्थित कुमसुम रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। खाना खाकर रात स्कूटी से वे अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


निजामुद्दीन इलाके में मथुरा रोड पर होंडा सिटी कार में सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी का पीछा किया। असम के युवक-युवतियों ने इसका विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बार स्कूटी में टक्कर मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन


कार की टक्कर से असम निवासी युवक रिंकी घायल हो गया। उसके पैर और सिर में काफी चोट आई है। रिंकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद रात में ही सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर दी गंदी-गंदी गालियां

 Molestation with an other north east girl in Delhi

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बीती रात कार सवार युवकों ने असम की एक युवती से छेड़छाड़ की। युवती के साथ मौजूद नार्थ-ईस्ट के लोगों ने विरोध किया तो आरोपी कार सवार युवकों ने उनकी पिटाई कर दी।

इसके बाद उन्हें कार से टक्कर मारकर फरार हो गए। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी पी करुणाकरन ने बताया कि आरोपी असम की युवती व उसके दोस्तों का पीछा कर रहे थे। मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी कार सवार काफी दूर तक उनका पीछा कर रहे थे और भद्दी टिप्पणियां कर रहे थे।

नॉर्थ-ईस्ट वाले अब लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

 Molestation with an other north east girl in Delhi

दिल्ली में लगातार नॉर्थ-ईस्ट के लोगों से हो रही रेप, छेड़छाड़, मारपीट और लूट की घटनाओं से परेशान नॉर्थ-ईस्‍ट के लोगों ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने की ठान ली है। इसी क्रम में उन्होंने एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

ज‌बकि दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारी मामले को दबाने में लगे हुए हैं। लेकिन नार्थ-ईस्ट के लोगों पर हो रहे हमलों की घटनाओं को लेकर लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है।

हालांकि इससे पहले भी नॉर्थ-ईस्ट के लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। तब उन पुलिस भी उनसे सख्ती से पेश आई थी। लेकिन इस बार नॉर्थ-ईस्ट के लोगों ने बड़े आंदोलन का पूरा मन बना लिया है।

नार्थ-ईस्ट के लोगों पर दिल्ली का आठवां कहर

 Molestation with an other north east girl in Delhi

पिछले डेढ़ महीने में नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों से रेप, छेड़छाड़ और युवकों से मारपीट की ये आठवीं वारदात है। 24 जनवरी को कोटला मुबारकपुर इलाके में नॉर्थ-ईस्ट (मणिपुर) की दो युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना से लगी ये आग सबसे अधिक 28 जनवरी को लाजपत नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश के युवक नीडो तानियन की हुई पिटाई के बाद मौत होने से भड़की।

उसके बाद लगातार एक-एक करके आठ घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें मंगलवार शाम निजामुद्दीन इलाके में नार्थ-ईस्ट की युवती के साथ हुई छेड़छाड़ सबसे ताजा मामला है। ‌इसमें लड़की के विरोध करने पर जमकर पीटा भी गया और गाड़ी से टक्कर मार दी गई। इसके अलावा 28 फरवरी को मुखर्जी नगर में नार्थ-ईस्ट के युवती के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को पीटा। 9 फरवरी को अंबेडकर नगर इलाके में दो मणिपुरी युवकों पर जानलेवा हमला।

9 फरवरी को निजामुद्दीन इलाके में मणिपुरी छात्र को मारपीट कर लूटा। 07 फरवरी को वसंत विहार इलाके में 14 वर्षीय मणिपुरी किशोरी के साथ मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म। 04 फरवरी को डीबीजी रोड इलाके में असम से लाई गई 20 वर्षीय युवती को बेचा। पीड़िता की शिकायत पर महिला समेत तीन गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed