फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation by a drunk man.

नशे में धुत युवक ने घर में घुस किशोरी से की छेड़छाड़

Mon, 22 Sep 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 22 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन

बिलासपुर खुर्द गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिबक आरोपी युवक नशे की हालत में किशोरी के घर घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के चिल्लाने के बाद युवक को पकड़ लिया गया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को ड््यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार बिलासपुर खुर्द में रहने वाले परिवार के पड़ोस में ही आरोपी युवक का घर है। बीती रात गर्मी के चलते किशोरी की मां अपनी बेटी और बेटे के साथ छत पर कमरे में सो रही थी। जबकि उसके पिता नीचे सो रहे थे।
विज्ञापन


आधी रात बाद अचानक छत के रास्ते से युवक दबे पांव घुसा। युवक किशोरी के पास पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरु कर दी। अचानक किशोरी की आंख खुली तो आरोपी को देख उसने चिल्लाना शुरु कर दिया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां जाग गई और उसने आरोपी युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देररात शोरशराबा सुनकर आसपास के घरों के लोग भी इकट्ठा हो गए। युवक के पकड़े जाने के बाद उसने बहाना भी बनाया जिस पर लोग गुस्सा गए और उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी।


सूचना के बाद बिलासपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मनजीत (21) का पीड़िता के घर आना-जाना था। रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed