फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mohan Bhagwat in new controversy on Hindu

हिन्दुत्व मामले में मोहन भागवत को करारा जवाब

Tue, 12 Aug 2014 05:22 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 05:22 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat in new controversy on Hindu

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान कि ‘भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू कहे जाएं’ पर सिख समुदाय सहमत नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने भागवत के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय हिंदू नहीं हो सकता है।

सरना ने कहा है कि भारत में कई धर्मों, जातियों के लोग रहते हैं जिनके अलग अलग धार्मिक और सामाजिक विश्वास हैं। सभी को अपने धर्म के अनुसार त्योहार मनाने का अधिकार संविधान ने दिया है।

विज्ञापन

'केशधारी को हिंदू बताकर सिख धर्म की तौहीन की'

Mohan Bhagwat in new controversy on Hindu

लेकिन भागवत ने इसके पहले सिखों को केशधारी हिंदू बता कर सिख धर्म की तौहीन करने की कोशिश की है और अब पूरे देशवासियों की। उन्होंने यह भी कहा कि एक देश में रहने वालों को राष्ट्रवादी कहा जा सकता है। किसी के धर्म में कोई दूसरा धर्म दखलअंदाजी नहीं करता।

भागवत का बयान देश की एकता और अखंडता को खंडित करने वाला है और उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने मांग की है कि भागवत को इस तरह के बयान देने से रोके ताकि देश की एकता और अखंडता बरकरार रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed