फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mohalla Clinic health workers' employment in danger

Delhi NCR News: मोहल्ला क्लीनिक स्वास्थ्यकर्मियों के रोजगार पर संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
- स्वास्थ्यकर्मियों की बर्खास्तगी को लेकर नोटिस हुआ जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मोहल्ला क्लीनिकों के बंद होने की प्रक्रिया के कारण स्वास्थ्यकर्मियों के रोजगार पर संकट गहराने लगा है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने कर्मियों की बर्खास्तगी को लेकर नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले 121 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के निर्देश जारी हुए थे। इससे पहले सितंबर में 31 मोहल्ला क्लीनिक बंद किए गए थे।

आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि एक मोहल्ला क्लीनिक में चार लोगों का स्टाफ काम करता है। कुल मिलाकर 201 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए गए। इससे 814 कर्मियों के रोजगार पर संकट आ गया है। कर्मियों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो हफ्ते का नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 16 मई को जनता दरबार में वादा किया था कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में समायोजित किया जाएगा। अभी तक उस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार से गुहार है कि कर्मियों की समस्या को दूर करें और उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नियुक्त किया जाएं। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है और उनसे मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed