देश का पहला रेडियो ई-रिक्शा लांच करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओला-उबर रेडियो टैक्सी की तर्ज पर अब देश में पहली बार एनसीआर में रेडियो ई-रिक्शा भी दौड़ेंगे। 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन 5100 लोगों को ई-रिक्शे देने जा रहे हैं, उन सभी का अनुबंध बहुराष्ट्रीय कंपनी ओला से होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
नोएडा सेक्टर-62 में 5 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के आर्गेनाइजिंग पार्टनर शांतनु गुप्ता ने बताया कि ई-रिक्शा के लिए संबंधित कंपनी ने बाकायदा मोबाइल ऐप बनाया है। इसे भी मोदी लांच करेंगे जिसके जरिये लोग रेडियो टैक्सी की तरह ई रिक्शा भी आसानी से बुक करा सकेंगे।
इतना ही नहीं फ्री चार्ज, पेटीएम आदि कंपनी के जरिये लोग बुकिंग अमाउंट संबंधित कंपनी को अदा कर सकते हैं। रेडियो टैक्सी के मुकाबले यह रेडियो ई-रिक्शा काफी सस्ता पड़ेगा।
अखिलेश के सपने को पूरा करेंगे पीएम मोदी
यूको बैंक, यूनियन बैंक से फाइनेंस करवाकर 5100 लोगों को आरटीओ परमिट के साथ ई-रिक्शा दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में मोदी के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली, आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन, राज्यपाल राम नाइक, अनुबंध करने वाली रेडियो टैक्सी कंपनी के सीईओ मंच साझा करेंगे।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपना मोदी पूरा कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने वादा किया था कि प्रदेश में चलने वाली सभी साइकिल रिक्शा को ई-रिक्शा में बदल दिया जाएगा, लेकिन अभी तक करीब 403 ई-रिक्शा ही अखिलेश यादव ने वितरित किए हैं।
वहीं मोदी वाराणसी व लखनऊ में अब तक 3500 ई-रिक्शा वितरित कर चुके हैं। अब नोएडा में 5100 ई-रिक्शा देने से यह संख्या 8600 हो जाएगी।