फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi's rally in delhi and comment on Obama's visit

मोदी ने कहा '...तो हमारी चमड़ी उधेड़ लेते वो लोग'

Sat, 31 Jan 2015 11:17 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Modi's rally in delhi and comment on Obama's visit

‘मुझे हर गली और मोहल्ले की सेवा करने का अवसर दीजिए। मैं केवल गद्दी पर बैठने नहीं आया हूं, मैं आपकी सेवा करने के लिए आया हूं। मैं आपका आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं।’   

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

‘अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो विकास रुक जाएगा। सात फरवरी को आपको तय करना है कि किसे मुख्यमंत्री बनाना है। भाजपा शासित राज्यों में विकास कार्य हुआ है। हम जो कहते है वही करते हैं।’
विज्ञापन

अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा

मोदी के बोल
- इस बार कृष्णानगर सीट दिल्ली को नया मुख्यमंत्री देने वाली है।
- पिछली बार कुछ सीटें कम रह गई थीं। भाजपा भी कुर्सी का खेल खेल सकती थी। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।
- रसोई गैस की सब्सिडी खाते में भेजकर हजारों करोड़ रुपये की चोरी पर अंकुश लगा दिया गया है।
- मैंने यमुना की हालत को बदलने का संकल्प लिया है। यमुना दिल्ली की शान बनेगी।

उन्हीं लोगों ने पीठ में छुरा घोंपा

Modi's rally in delhi and comment on Obama's visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली चुनावी रैली में जहां अप्रत्यक्ष रूप से आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा वहीं दिल्ली की जनता की जमकर तारीफ की।

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में आयोजित रैली में मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ पिछली सरकार बनाई थी। एक साल पहले जिस सपने के साथ जनता ने मतदान किया, उन्हीं लोगों ने पीठ में छुरा घोंप दिया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का यह विधानसभा चुनाव दुनिया में हिंदुस्तान की एक नई पहचान बनाएगा। हिंदुस्तान का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, अब दिल्ली को हिंदुस्तान में डंका बजाना है।

लोगों को भ्रमित करने में कोताही नहीं बरतते

Modi's rally in delhi and comment on Obama's visit

जनता से सीधा संवाद करने के लहजे में उन्होंने कहा कि आपने केंद्र में स्थिर सरकार दी है अब दिल्ली में भी पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाकर दिल्ली के विकास में सहयोग करें।

मतदाताओं की तारीफ करते हुए वह बोले कि जनता एक बार गलती कर सकती है, बार-बार नहीं। जिन लोगों ने दिल्ली को बर्बाद किया, उन्हें जनता ने लोकसभा चुनाव में माफ नहीं किया।

जो लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उनका ट्रैक रिकॉर्ड देखें। ये लोग ऐसे हैं, जिन्होंने जमानत जब्त कराने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रखा है। फिर भी लोगों को भ्रमित करने में कोताही नहीं बरतते।

विज्ञापन

तो हमारी चमड़ी उधेड़ लेते

Modi's rally in delhi and comment on Obama's visit

उन्होंने कहा कि दिल्ली की 15 साल की बर्बादी को ठीक करने आया हूं। मैं आपका सेवक हूं। यहां इसलिए आया हूं, क्योंकि आपने सातों लोकसभा सीटों पर जीत दिलाई। अगर आप सात सीट नहीं देते तो केंद्र में मजबूत सरकार नहीं बन पाती।

अगर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सिर्फ नमस्ते-नमस्ते करके चले गए होते तो हमारी चमड़ी उधेड़ दी जाती। विरोधी हमें घेर लेते।

थोड़ी सी चूक होती तो विरोधी हमारे बाल नोंच लेते। दुनिया का दिग्गज नेता जब मोदी की आंख से आंख मिलाता है तो उसे मोदी नहीं सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी दिखते हैं।

कहानी सुनाई

Modi's rally in delhi and comment on Obama's visit

आप पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोई बता रहा था कि एक चतुर ऑटो रिक्शा वाला था। रिक्शे पर बोर्ड लगा रखा था कि मुफ्त में बैठें, लेकिन जब सवारी रिक्शा से उतरती थी तो वह पैसा मांगता था।

पूछने पर कि तुमने तो लिखा है रिक्शा पर बैठना फ्री है, उसका कहना था कि बैठने के लिए मुफ्त में कहा था, लेकिन उतरने के तो पैसे लगेंगे ना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed