फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi praised leaders against kiran bedi

बेदी से नाराज नेताओं को साध गए मोदी

Sat, 31 Jan 2015 09:55 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
Modi praised leaders against kiran bedi
दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के अभियान को धार देने की कोशिश के साथ ही किरन बेदी को सीएम का उम्मीदवार बनाने से नाराज नेताओं को भी साधा।
विज्ञापन


बेदी के साथ प्रदेश भाजपा के नेताओं को तरजीह देकर मोदी ने जता दिया कि पीएम रहते हुए पार्टी संगठन पर भी उनकी पूरी नजर है। दिल्ली के दंगल में अपने पहले चुनावी संबोधन में मोदी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा किया।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश नेताओं को सम्मान देकर उन्होंने जताने का प्रयास किया कि बेदी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने के बाद भी राज्य के नेता उनके दिल में हैं।

उन्होंने संबोधन की शुरुआत में प्रदेश के नेताओं को तरजीह दी। उसके बाद किरन बेदी को अपने साथ माला पहनने के लिए आमंत्रित किया।

सतीश उपाध्याय की भी प्रशंसा

Modi praised leaders against kiran bedi

इससे मोदी ने एक तरफ नेताओं की नाराजगी दूर की और दूसरी तरफ, बेदी की उम्मीदवारी पर सार्वजनिक तौर पर मुहर लगाई।

नाराजगी को खत्म करने के बाबत पीएम ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को अपना पुराना मित्र करार देने के साथ ही उन्हें दिल्ली के दंगल का सारथी बताया।

वहीं, पिछले चुनाव में भाजपा का चेहरा रहे केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी का उल्लेख भी अपने संबोधन में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed