फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   modi government wants details of babus of delhi govt, aap accuses lg of spying for pm modi

दिल्ली और केंद्र सरकार में नया टकराव, आप ने एलजी को बताया पीएम का जासूस

Tue, 07 Jun 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
modi government wants details of babus of delhi govt, aap accuses lg of spying for pm modi
नजीब जंग और केजरीवाल

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच एक बार फिर नया विवाद उत्पन्न हो गया है। इसमें आप ने एलजी जंग को पीएम मोदी का जासूस बताया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गृहमंत्रालय ने 24 मई को एक चिट्ठी लिख कर दिल्ली सरकार से सभी डिप्यूटेड अफसरों की जानकारी मांगी है। इस जानकारी के तहत न सिर्फ बाबू बल्कि उन अफसरों के नाम भी बताने हैं जो ठेके पर दिल्ली सरकार में हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्रालय के इसी खत की वजह से केंद्र व दिल्ली सरकार के बीच एक बार फिर से खींचतान की स्थिति पैदा हो गई है। इंडिया टुडे के अनुसार उसके पास गृहमंत्रालय की भेजी चिट्ठी की एक्सक्लूसिव कॉपी है, जिसमें ये सभी जानकारियां मांगी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्रालय के पत्र की कॉपी (साभार इंड‌िया टुडे)

एलजी नजीब की चिट्ठी से शुरू हुई जंग

modi government wants details of babus of delhi govt, aap accuses lg of spying for pm modi
गृह मंत्रालय को ल‌िखा एलजी का पत्र - फोटो : ट्व‌िटर से
बता दें कि इस विवाद की शुरुआत दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग की प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखी एक चिट्ठी से हुई। एलजी जंग ने फरवरी 2016 में पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में शिकायत की थी कि इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स के एक अफसर को दिल्ली सरकार ने डेप्यूट किया है।

नजीब जंग ने शिकायत की कि अफसर एसके नागरवाल को दिल्ली के गृहमंत्रालय के साथ काम करते हुए पाया गया है। जबकि वह रेलवे से स्टडी लीव(अध्ययन के लिए लिया गया अवकाश) पर थे।

हालांकि दिल्ली के गृहमंत्री सतेंदर जैन ने उपराज्यपाल के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली सरकार के कामकाज में दखलअंदाजी की कोशिश है।

केजरीवाल ने गृहमंत्रालय को खत ल‌िख मांगी है अन्य राज्यों की जानकारी

modi government wants details of babus of delhi govt, aap accuses lg of spying for pm modi
अ‍रविंद केजरीवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
वहीं आप नेता संजय सिंह ने तो एलजी नजीब जंग पर पीएमओ के जासूस होने का भी आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में असफल होने के बाद बीजेपी अब दिल्ली सरकार को अस्थिर करना चाहती है।

इस संबंध में सीएम केजरीवाल ने गृहमंत्रालय को चिट्ठी लिखकर भाजपा शासित राज्यों में तैनात आईएएस अफसरों की लिस्ट मांग ली है।

साथ ही केजरीवाल ने राजनाथ सिंह के उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहने के दौरान ऐसे कितने अफसर नियुक्त थे उनकी भी सूची मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed