फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi government send written proposal to farmer leaders many amendments proposed in farm act 2020 msp act to apmc market change

सरकार ने किसानों को भेजा लिखित प्रस्ताव, एमएसपी से लेकर बिजली कानून तक जानें क्या-क्या है इसमें

Wed, 09 Dec 2020 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 09 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Modi government send written proposal to farmer leaders many amendments proposed in farm act 2020 msp act to apmc market change
सिंघु बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : जी पाल

केंद्र सरकार ने दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों कृषि कानून में संशोधन के लिए लिखित प्रस्ताव भेज दिया है। किसानों ने जानकारी दी है कि उन्हें 19 पन्नों का लिखित प्रस्ताव सरकार की तरफ से मिला है। इसमें एमएसपी से लेकर बिजली कानूनों तक के बारे में किसानोंं के तमाम मुद्दों का समाधान देने की कोशिश सरकार की तरफ से की गई है।

विज्ञापन


हालांकि किसानों ने इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि सरकार ने प्रस्ताव में कहीं नहीं लिखा है कि कृषि कानूनों की वापसी होगी। इस प्रस्ताव में सबसे पहले यही लिखा है कि किसानों को जिन मुद्दों पर आपत्ति है उन पर विचार-विमर्श के लिए सरकार खुले दिल से तैयार है।
विज्ञापन


सरकार ने भेजे ये प्रस्ताव
सरकार ने किसानों के एमएसपी कानून लाने की मांग तो नहीं मानी है लेकिन एमएसपी का लिखित आश्वासन देने की बात प्रस्ताव में कही है।
राज्य सरकार चाहे तो प्राइवेट मंडियों पर भी शुल्क/फीस लगा सकती है।
राज्य सरकार चाहे तो मंडी व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर सकती है।
किसानों अदालत जाने का भी विकल्प दिया जाएगा।
किसान और व्यापारी के बीच कॉन्ट्रैक्ट की 30 दिन के भीतर रजिस्ट्री होगी।
किसान की जमीन गिरवी नहीं रखी जा सकेगी।
बिजली बिल अभी ड्राफ्ट है पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी।
किसान की जमीन की कुर्की नहीं की जा सकेगी।
पराली कानून पर भी ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed