फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi Cabinet 2024 Tokhan Sahu from Chhattisgarh becomes Minister of State for Housing

PM Modi Cabinet 2024: मोदी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा, छत्तीसगढ़ से तोखन साहू बने शहरी विकास राज्य मंत्री

Mon, 10 Jun 2024 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Jun 2024 07:32 PM IST
सार

PM Narendra Modi Cabinet 2024: पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को भी जगह मिली है। बिलासपुर से भाजपा सांसद तोखन साहू पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बतौर शहरी विकास राज्य मंत्री के रूप में काम करेंगे।

विज्ञापन
Modi Cabinet 2024 Tokhan Sahu from Chhattisgarh becomes Minister of State for Housing
तोखन साहू को आवास राज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को भी जगह मिली है। बिलासपुर से भाजपा सांसद तोखन साहू पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बतौर शहरी विकास राज्य मंत्री के रूप में काम करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से उनके पास फोन आया था। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। तोखन साहू सांसद बनने के बाद पहली बार लोकसभा में कदम रखेंगे। तोखन साहू पहली बार सांसद बने हैं और पहली बार में ही उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।

विज्ञापन

जानें कौन हैं तोखन साहू

भाजपा ने इस बार बिलासपुर संभाग से लोरमी विधानसभा के पूर्व विधायक तोखन साहू लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था। तोखन साहू का जन्म 15 अक्टूबर 1969 को ग्राम डिंडोरी जिला मुंगेली में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम लीलावती साहू है। उन्होंने एमकॉम की पढ़ाई की है।

विज्ञापन

राजनीतिक सफर

पंच से सांसद तक का सफर तय करने वाले तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। साहू ने लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्हें 52 हजार 302 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह रहे, जिन्हें 46 हजार 61 वोट मिले थे। साल 2014-15 में सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। साल 2015 में रमन सरकार में वह संसदीय सचिव रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहू ने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई 

छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सीटों में से एक बिलासपुर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा के तोखन साहू ने जीत हासिल की है। उन्होंने 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से जीत हासिल की है। तोखन को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले हैं। साहू ने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई है। इस तरह जीत का अंतर 1 लाख 64 हजार 558 रहा। साहू के कुल वोट का प्रतिशत 53.25 और यादव का 41.16 प्रतिशत रहा। इस बार यहां से भाजपा के किसान नेता तोखन साहू और कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर थी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed