फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Moderate weather conditions in Delhi-NCR on 28-30 April

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, 28-30 अप्रैल आंधी-बारिश के आसार

Fri, 28 Apr 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Apr 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
 Moderate weather conditions in Delhi-NCR on 28-30 April
rain in delhi

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार तड़के कहीं-कहीं बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर जगह, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं-कहीं बारिश हुई। 

विज्ञापन


इसके कारण न्यूनतम तापमान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगह, जम्मू-कश्मीर, यूपी और दिल्ली-एनसीआर में कहीं-कहीं सामान्य से नीचे रहा। दिन में भी गर्मी कम महसूस हुई।   
विज्ञापन

    
मौसम वैज्ञानिकों ने 28-30 अप्रैल को मौसम और बिगडने की चेतावनी जारी की है। हालांकि तापमान में कुछ खास असर इसका नहीं पड़ेगा।      

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 29 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी और गरज के साथ बारिश-ओले पड़ेंगे। मैदानी इलाके पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम यूपी और दिल्ली में 28 अप्रैल की शाम से 30 अप्रैल की शाम के बीच 55 किमी प्रतिघंटा या उससे भी अधिक रफ्तार में धूलभरी आंधी, गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

      
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर के आसपास चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदला है। उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ सटे हुए मैदानी इलाकों में भी उसी की वजह से तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed