{"_id":"62b4f4ede751211507091795","slug":"mock-test-mandatory-before-giving-online-exam-in-indraprastha-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"IP University: ऑनलाइन परीक्षा देने से पहले मॉक टेस्ट अनिवार्य, दो जुलाई से आईपीयू के चार प्रोग्राम की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IP University: ऑनलाइन परीक्षा देने से पहले मॉक टेस्ट अनिवार्य, दो जुलाई से आईपीयू के चार प्रोग्राम की परीक्षाएं
Fri, 24 Jun 2022 06:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:15 AM IST
सार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में दो जुलाई को एमबीए वीकेंड, बीए, बीबीएलएलबी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हेल्थ केयर मैनेजमेंट, बीएड स्पेशल एजुकेशन की परीक्षा की शुरुआत होने जा रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र का अनिवार्य रुप से दो मॉक टेस्ट लेना जरूरी है।
विज्ञापन
आईपी यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में आगामी 18 जून से ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्रॉक्टर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है। इसकी तैयारी के लिए छात्रों को मॉक टेस्ट की सुविधा प्रदान की गई है। प्रशासन ने मॉक टेस्ट को ऑनलाइन परीक्षा देने से पहले अनिवार्य किया है। इससे उन्हें अपनी मुख्य परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी और गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन
दो जुलाई को एमबीए वीकेंड, बीए, बीबीएलएलबी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हेल्थ केयर मैनेजमेंट, बीएड स्पेशल एजुकेशन की परीक्षा की शुरुआत होने जा रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र का अनिवार्य रुप से दो मॉक टेस्ट लेना जरूरी है। इसके लिए आईपीयू की वेबसाइट पर https://www.digialm.com//OnlineAssessment/index.html?1258@@M225 लिंक उपलब्ध कराया गया है। जिससे कि वह परीक्षा की तैयारी कर सकें और कोई गलती न करें। मॉक टेस्ट के दौरान यदि स्क्रीन पर प्रदर्शित नाम और फोटोग्राफ में कोई विसंगति है या फोटो छात्र की नहीं है तो निरीक्षक से संपर्क करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
मॉक टेस्ट से पहले परीक्षा के लिए छात्रों को 25 जून से 29 जून रात 11 बजे तक www.ipu.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण ना करने वाले परीक्षा नहीं दे सकेंगे और बाद मेें परीक्षा लिए जाने के उनके आग्रह को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि किसी छात्र को पंजीकरण करने में परेशानी आती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 0120-6740105 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीयूईटी, नीट की तारीख एक साथ आने से छात्र परेशान
स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) की डेट फाइनल होने के साथ ही छात्रों ने सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर दिया है। छात्रों ने लिखा है कि 15 जुलाई से लेकर 10 अगस्त तक सीयूईटी यूजी का शेड्यूल जारी किया गया है। जबकि 17 जुलाई को नीट यूजी 2022 का आयोजन होगा। जेईई मेन के दूसरे सत्र की परीक्षा भी इसी समय होगी। ऐसे में छात्रों के पास तैयारी का कोई समय नही है। छात्रों ने केंद्र सरकार से नीट यूजी की डेट एक से डेढ़ महीना आगे बढ़ाने की मांग रखी है। इंडिया वाइड पैरेंटस एसोसिएशन की अध्यक्ष एडवोकेट अनुभा सहाय का कहना है कि मेडिकल, इंजीनियरिंग से लेकर सामान्य विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्र परेशान हैं। सीयूईटी यूजी, नीट यूजी की परीक्षा की डेट एक साथ तय की गई है। जबकि छात्रों के पास दोनों राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं है।