फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mock drill on coronavirus preparation in delhi ncr hospitals latest update news

Delhi: कोरोना से निपटने को लेकर एनसीआर के अस्पतालों में हो रहा मॉक ड्रिल, मनीष सिसोदिया LNJP अस्पताल पहुंचे

Tue, 27 Dec 2022 03:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Dec 2022 03:01 PM IST
सार

कोरोना के मद्देनजर अस्पतालों में सुविधाओं की पड़ताल के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों के अस्पतालों में आज मॉक ड्रिल हो रहा है।

विज्ञापन
mock drill on coronavirus preparation in delhi ncr hospitals latest update news
एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व स्तर पर बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली के सभी अस्पतालों में कोविड रिस्पॉन्स मॉक ड्रिल की जा रही है। इसी के तहत मंगलवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कोविड की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने बताया कि आज एलएनजेपी अस्पताल में कोविड की तैयारियों का जायजा लिया। अस्पताल में 2000 मे से 450 बेड्स COVID के लिए आरक्षित किए गए है। जरूरत पड़ने पर पिछली बार की तरह इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। पिछली बार कोरोना के दौरान इस अस्पताल में 25,000+ कोरोना संक्रमितों का इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में आज इसी तरह कोरोना से बचाव की तैयारियों,सामान्य व ICU बेड्स की उपलब्धता व मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता का जायज़ा लिया जा रहा है। दिल्ली सरकार के अस्पताल कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सफदरजंग अस्पताल पहुंचे
उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कोविड-19 की रोकथाम व मरीजों के इलाज की जानकारी ली। साथ ही ऑक्सीजन की आपूर्ति, दवाईयां सहित अन्य चिकित्सीय सुविधा की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोविड से सतर्क रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश अनुसार, देशभर में आज कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जा रही है। इस दौरान सफदरजंग अस्पताल में कोविड रिस्पॉन्स मॉक ड्रिल की समीक्षा की।

इस मौके पर उनके साथ अस्पताल के निदेशक डॉ. बीएल शेरवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल कोरोना के ने वेरिएंट से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में कोरोना के बेड भी बढ़ाए जाएंगे। 

वहीं, बुलंदशहर में कोरोना की नई लहर के खतरे को देखते हुए कोविड अस्पतालों में राज्य नोडल अधिकारी प्रहलाद सिंह और स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल हुआ। नोडल अधिकारी ने कोविड L2 हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। राज्य नोडल अधिकारी अस्पताल में तैयारी व व्यवथाओं से संतुष्ट नजर आये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed