फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile tower and meet shop banned in gurgaon

मोबाइल टावर और मीट की दो दुकानें सील

Wed, 19 Oct 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 19 Oct 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन

अनाधिकृत रूप से लगाए गए दो मोबाइल टावरों तथा मीट की दो दुकानों पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने मंगलवार को सील कर दिया। इसके साथ ही गांव कादीपुर में नगर निगम की जमीन से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं पटौदी रोड पर सड़क के दोनों तरफ अवैध कब्जे हटाए गए।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान संयुक्त निगमायुक्त-1 विवेक कालिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम पुलिस बल के साथ अंजना कॉलोनी पहुंची। जहां पर अवैध रूप से लगाए गए दो मोबाइल टॉवर तथा मीट की दो दुकानों को सील किया।
विज्ञापन


गुडगांव-पटौदी रोड की चौड़ाई बढ़ाने में बाधा पैदा कर रहे अतिक्रमण पर भी पीला पंजा चला। यहां दुकानदारों द्वारा सड़कों के किनारे टीन शेड सहित अन्य प्रकार से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। डीटीपी और लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने सेक्टर-10ए से पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गुड़गांव-पटौदी रोड का विस्तारीकरण एवं निर्माण किया जाना है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। कार्य के बीच में सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण बाधा उत्पन्न कर रहा था, जिसे देखते हुए निगमायुक्त ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed