फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mobile snatching from j&K governors private secretary

राज्यपाल के निजी सचिव से बदमाशों ने मोबाइल झपटा  

Mon, 03 Jun 2019 06:04 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 03 Jun 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Mobile snatching from j&K governors private secretary
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के निजी सचिव को बाइक सवार बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। मैसेज देखने के दौरान बदमाश उनका मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र राणा (43) सपरिवार मानव अपार्टमेंट पश्चिम विहार में रहते हैं।
विज्ञापन


वह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के निजी सचिव हैं। 31 मई की रात 11 बजे वीरेंद्र सिंह बलवीर सिंह मार्ग व रोहतक रोड के पास अपनी एप्पल मोबाइल फोन पर मैसेज देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान काले रंग की बाइक पर दो युवक उनके पास आए और एक युवक ने उनका फोन झपट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीरागढ़ी की ओर भाग गए।

वीरेंद्र राणा ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed