{"_id":"62bc7b5317aac8351213415d","slug":"mobile-phone-of-theft-and-robbery-supply-pakistan-bangladesh-and-gulf-country-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश: भारत में चोरी व लूट के मोबाइल जा रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश व खाडी देश, नासिर-असीम और अनीस गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश: भारत में चोरी व लूट के मोबाइल जा रहे पाकिस्तान, बांग्लादेश व खाडी देश, नासिर-असीम और अनीस गिरफ्तार
Wed, 29 Jun 2022 09:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:48 PM IST
सार
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी व लूट के मोबाइल सदर बाजार निवासी कासिम को बेचते थे। वह गुजरात, मुंबई व बिहार से कोरियर के जरिए इन मोबाइलों को पाकिस्तान, बांग्लादेश व खाड़ी देशों में तस्करी के जरिए भेज देता था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत से लूट व चोरी किए गए मोबाइल पाकिस्तान, बांग्लादेश व खाड़ी देशों में भेजे जा रहे हैं। पड़ोसी देशों में मोबाइल बिहार, मुंबई व गुजरात से कोरियर के जरिए भेजे जा रहे हैं। आरोपी अभी तक 500 से ज्यादा मोबाइल पड़ोसी देशों को भेज चुके हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 19 मोबाइल फोन, दो देशी कट्टे व छह कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मोबाइल पड़ोसी देश भेजने वाले व कोरियर कंपनी के मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा की साइबर सेल डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह को 18 जून को सूचना मिली थी कि चोरी व मोबाइल लूट की वारदातों में शामिल मेरठ के ठक-ठक गिरोह के सदस्य लोनी गोलचक्कर के पास आएंगे। उनके पास अवैध हथियार होंगे। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह की देखरेख में एएसआई प्रवेश राठी की टीम ने घेराबंदी की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कुशल कॉलोनी, मेरठ निवासी नासिर (36), गली नंबर 7, पूर्वा फैयजाली मेरठ निवासी असीम (22) और शक्ति विहार, दिल्ली निवासी अनीस (33) के रूप में हुई। नासिर के खिलाफ पहले से छह, असीम के खिलाफ चार व अनीस के खिलाफ एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी व लूट के मोबाइल सदर बाजार निवासी कासिम को बेचते थे। वह गुजरात, मुंबई व बिहार से कोरियर के जरिए इन मोबाइलों को पाकिस्तान, बांग्लादेश व खाड़ी देशों में तस्करी के जरिए भेज देता था। आरोपी अभी तक करीब 500 मोबाइल पड़ोसी देशों में भेज चुके हैं।
विज्ञापन