फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mob beaten and breakage in vehicle with chanting Jai Shri rama, five sent to jail

भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाकर की थी तोड़फोड़ और पिटाई, महिला समेत पांच आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 11 Aug 2019 06:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Aug 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
Mob beaten and breakage in vehicle with chanting Jai Shri rama, five sent to jail
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिसरख कोतवाली क्षेत्र में गाजियाबाद से मृत मवेशियों को दफनाने के लिए छिजारसी जा रहे वाहन में भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए तोड़फोड़ की थी। आरोप है कि भीड़ ने वाहन चालक की पिटाई की और पुलिस से भी अभद्रता की थी। वाहन चालक पान लेने लिए रुका था तभी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मामले में महिला वर्णिका चौधरी (एक पशु सुरक्षा संगठन से जुड़ी) समेत पांच लोगों को नामजद कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और लगभग 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

विज्ञापन


ईटेड़ा गोलचक्कर के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि भीड़ मृत मवेशियों को लेकर जा रहे एक वाहन को रोककर हंगामा कर रही है। आरोपियों ने वाहन को पलट दिया, जिससे जाम लग गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भीड़ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वाहन में तोड़फोड़ करने लगी। अतिरिक्त पुलिस बल की मांग पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस भी पहुंची। लोगों को रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। इस दौरान भीड़ ने वाहन चालक मवाना (मेरठ) निवासी आसिफ की पिटाई कर दी। आरोप है कि भीड़ का नेतृत्व सेक्टर-34 निवासी वर्णिका चौधरी कर रही थी। उनके साथ इटैड़ा निवासी रविंद्र, प्रवीण और भूपेंद्र और गाजियाबाद निवासी पवन व करीब 40 अज्ञात लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही मदद मांगने लगे बच्चे
हंगामे की वजह से काफी वाहन जाम में फंस गए। इस दौरान गाड़ियों में मौजूद महिलाएं और बच्चे भयभीत हो गए थे। जब पुलिस पहुंची तो वे मदद मांगने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेज दिखने के बाद बदल गया पूरा मामला
कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि आरोपियों ने गोवंश की हत्या की अफवाह फैलाकर लोगों को जमा कर लिया था। भड़के लोग हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान मवेशियों के वाहन को जाम खोलने के लिए हटाने का प्रयास किया गया, तभी उसमें दस्तावेज मिले। जिससे पता चला कि मवेशियों को  दफनाने के लिए छिजारसी लेकर जाया जा रहा है। मवेशियों के स्वामी से भी बात की गई, तब सच्चाई सामने आई। हंगामे की सूचना पर एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंचे लेकिन दस्तावेज देखने के बाद उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed