फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mob attacked on police team due to stop DJ in ranibagh

दिल्लीः फ्लैट में बज रहा था तेज संगीत, बंद करवाने पहुंची पुलिस, 'डीजे वाले बाबुओं' ने पीटा

Wed, 19 Feb 2020 06:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 Feb 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
mob attacked on police team due to stop DJ in ranibagh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

रानीबाग इलाके में एक फ्लैट में डीजे बंद करवाने पहुंची पुलिस टीम पर ही भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) घायल हो गया। हालात बिगड़ने पर नजदीकी थाने से अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को बुलाया गया ताकि हालात को जल्द काबू किया जा सके। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आरोपी दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मौके से कई आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित मारपीट का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


रानीबाग थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार सोमवार रात इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 12 बजे अग्रसेन भवन के नजदीक ही एक फ्लैट में डीजे की धुनों पर शोर शराबा की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही एसआई गौरव, बीट कांस्टेबल विरेंद्र और कांस्टेबल मुकेश के साथ मौके पर जा पहुंचे। इस दौरान वहां डीजे की धुनों पर युवा डांस कर रहे थे। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने डीजे बंद करने को कहा, लेकिन डांस करने वालों ने उल्टा पुलिस कर्मियों पर ही हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों के साथ हुई मारपीट में एसआई जख्मी हो गए जबकि उन्हें बचाने की कोशिश में अन्य पुलिस कर्मियों से भी मारपीट की गई। 


इसी मारपीट के दौरान पुलिस कर्मियों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पीतमपुरा गांव निवासी सूरज तिवारी और गुड्डू तिवारी के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। मारपीट के इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed