फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mob attack police, stone throwing.

भीड़ ने पुलिसवालों को पीटकर किया लहूलुहान

Sat, 22 Nov 2014 11:39 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
Mob attack police, stone throwing.

दिल्ली के सराय रोहिल्ला के दयाबस्ती में बृहस्पतिवार रात हुई पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प में चार पुलिसकर्मी समेत 12 लोग जख्मी हो गए। लोगों ने पथराव कर पीसीआर वैन समेत छह गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। मामले में पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दयाबस्ती में रहने वाले दो भाइयों लालजी और राजे के बीच बृहस्पतिवार रात झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान सराय रोहिल्ला थाने में तैनात सिपाही बृजपाल सादी वर्दी में वहां से गुजरा। उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस पर दोनों भाइयों ने बृजपाल की पिटाई कर दी। बृजपाल ने इसकी सूचना तुरंत थाने में दी। थाने से कुछ पुलिसकर्र्मी वहां पहुंचे, जिसे झुग्गी से आए कुछ युवकों ने पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव से पीसीआर समेत छह वाहन क्षतिग्रस्त

Mob attack police, stone throwing.

हंगामा बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने उत्पात मचा रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। इससे भड़के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव से तीन अन्य पुलिसकर्मी प्रवीण, मोहित और दिलावर समेत बारह लोग जख्मी हो गए और पीसीआर वैन समेत छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

मामला शांत होने के बाद इलाके में पुलिस बल को तैनात कर उपद्रवियों की धर पकड़ शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिन लोगों ने पुलिस पर हमला किया था, वह मौके से फरार हो गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों की पिटाई कर उन्हें हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लालजी और राजे समेत करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ दंगा फैलाने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed